Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

जोगिंद्रनगर पुलिस की नशे के सौदागरों पर बड़ी कार्यवाही, 205 ग्राम चरस संग कांगड़ा के 3 युवक धरे

December 21, 2023

जोगिंद्रनगर पुलिस की नशे के सौदागरों पर बड़ी कार्यवाही, 205 ग्राम चरस संग कांगड़ा के 3 युवक धरे

जोगिंदर नगर (राजीव बहल): वीरवार को जोगिंद्रनगर पुलिस ने नशे के सौदागरों पर बड़ी कार्यवाही करते हुए 205 ग्राम चरस के साथ कांगड़ा के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।जोगिंदर नगर पुलिस द्वारा गलू में स्थानीय थाना प्रभारी निर्मल सिंह की अगुवाई में नाका लगाया गया था। नाके के दौरान मंडी की तरफ से आ रही गाड़ीको जब जांच के लिए रोका गया तो चैकिंग के दौरान गाड़ी से 205 ग्राम चरस बरामद की गई। जिसमें तीन युवकों को गिरफतार किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार के एप्लाईड फॉर एरटिका गाड़ी से नाके में हुई चैकिंग के दौरान उपरोक्त मात्रा की चरस बरामद हुई है। इसमें तीन युवकों को गिरफतार किया गया है जिसमें अमित कुमार पुत्र सुरजीत सिंह खैरियां देहरा जिला कांगड़ा, नीरज सिंह पुत्र बलदेव कुमार बिलासपुर देहरा जिला कांगड़ा व मनोहर लाल पुत्र भाग सिंह नगरोटा सुरियां जवाली जिला कांगड़ा को गिरफतार किया गया है। नाके में पुलिस टीम में एसआई मुंशी राम, हैड कांसटेबल प्रदीप कुमार, अशोक कुमार, मुनीष कुमार व विजेन्द्र सिंह शामिल रहे। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

वहीं पुलिस अधीक्षक मंडी सौम्या सांबशिवेन ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा की जिला में नशे के सौदागरों पर आगे भी कार्यवाही चलती रहेगी और नशे का कारोबार करने वालों को कतई बक्शा नहीं जायेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें