Site icon Dainik Savera Times

IAS पत्र वायरल मामले में पुलिस ने तीन लोगों को लिया हिरासत में

प्रदेश सरकार में कार्यरत एक आईएएस अधिकारी पर भ्रष्टाचार के आरोपों का पत्र बीते दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसको लेकर अधिकारी ने शिमला के बालूगंज थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है और आरोपों को बेबुनियाद करार देते हुए छवि को बदनाम करने की शिकायत पुलिस दी है। मामले को लेकर शिमला पुलिस ने जांच करते हुए तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है और आगामी छानबीन में जुट गई है।

एसपी शिमला संजीव गांधी ने बताया कि बीते दिनों सोशल मीडिया में एक आईएएस अधिकारी के खिलाफ़ संगीन आरोपों का पत्र वायरल हुआ था जिसमें अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने छानबीन में पाया है कि जिस व्यक्ति का पत्र में नाम और पदनाम लिखा है वह झूठा पाया है उस नाम का कोइ व्यक्ति एचपीपीसीएल में कार्य ही नहीं करता है। मामले को लेकर पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है जिन्होंने पत्र को वायरल किया है जिसमें दो लोग चंबा ज़िला के हैं। मामले को लेकर फिलहाल जांच चल रही है और पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Exit mobile version