Politics over the Dhalpur movement : कुल्लू। ढालपुर मैदान में चल रहे आमरण अनशन को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कुल्लू ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल ठाकुर ने आरोप लगाया कि आंदोलन पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के इशारे पर भाजपा की ओर से प्रायोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदर्शनकारियों की कई मांगें पहले ही मान चुकी है, इसके बावजूद आंदोलन जारी रखना राजनीतिक मंशा को दर्शाता है।
कांग्रेस ने लगाए राजनीति के आरोप
ढालपुर में कुल्लू ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोपाल ठाकुर ने बताया कि प्रदर्शन कर रहे युवाओं की मांग पर ही कांग्रेस सरकार की ओर से डॉक्टर को सस्पेंड किया गया और इन युवाओं पर हुई एफआईआर को भी रद्द किया गया। इसके अलावा सरकार ने युवाओं की बात को मानते हुए उनके सोशल मीडिया अकाउंट को भी बहाल किया और ढालपुर अस्पताल के लिए स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती के भी आर्डर जारी किए हैं। लेकिन इसके बावजूद भी वह लोग आंदोलन पर बैठे हुए हैं और कुल्लू का माहौल खराब कर रहे हैं। गोपाल ठाकुर ने कहा कि बीते दिनों बलदेव ठाकुर का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। इसमें वह पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के लिए चुनावी प्रचार करते हुए नजर आ रहे थे।
आरोप : भाजपा प्रायोजित है ढालपुर आंदोलन
इससे पता चलता है कि यह पूरा आंदोलन भाजपा के द्वारा प्रायोजित किया गया है। वही बरशेणी जिला परिषद वार्ड से सदस्य प्रवीण ठाकुर ने कहा कि जब प्रदेश में भाजपा की सरकार थी। तो मणिकर्ण घाटी की महिला लीला देवी और उसके नवजात बच्चे के भी ढालपुर अस्पताल में मृत्यु हुई थी। लेकिन उस दौरान कोई भी समाजसेवी आंदोलन के लिए आगे नहीं आया था। आज जो यह युवा ढालपुर मैदान में अनशन पर बैठे हुए हैं। तो वहां पर रोजाना भाजपा के बड़े-बड़े नेता उनके साथ मुलाकात कर रहे हैं। ऐसे में यह आंदोलन आम जनता का न होकर भाजपा के द्वारा प्रायोजित किया गया है। आंदोलन कर रहे युवाओं को भी इस् बात को समझना चाहिए कि जब सरकार के द्वारा उनकी सभी मांगों को पूरा कर दिया गया है।

