Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

India में आदिवासी समुदाय की जनसंख्या 8. 9% है, जो भारत की पूरी जनसंख्या का 10.4 करोड़ : Suresh Kashyap

March 17, 2023

India में आदिवासी समुदाय की जनसंख्या 8. 9% है, जो भारत की पूरी जनसंख्या का 10.4 करोड़ : Suresh Kashyap

शिमलाः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित 14 वा जनजातीय युवा आदान प्रदान कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन राम मंदिर शिमला में किया गया और इसकी अध्यक्षता नेहरू युवा केंद्र के डायरेक्टर मस्सी ने की। कार्यक्रम में अनेकों संस्कृतक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया। सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि इस कार्यक्रम में देश की विभिन्न जनजातीय क्षेत्र से बच्चों ने भाग लिया और यह देश की एकता और अखंडता है वह बढ़ावा देने वाला कार्यक्रम है।

उन्होंने कहा कि मैं केंद्र सरकार का आभार प्रकट करता हूं कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाना हमारी केंद्र सरकार की पहल रही और देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी जनजातीय क्षेत्र से है। भारत में आदिवासी समुदाय की जनसँख्या 8. 9% है जो की भारत की पूरी जनसँख्या का 10.4 करोड़ बनती है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आदिवासी युवाओं को उनकी समृद्ध पारंपरिक और सांस्कृतिक विरासत के बारे में संवेदनशील बनाना और उन्हें भावी पीढ़ी के लिए इसे संरक्षित करने में सक्षम बनाना तथा आदिवासी युवाओं के साथ भावनात्मक जुड़ाव विकसित करने में मदद करना है। इसके साथ ही उनको संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ बातचीत के लिए अवसर प्रदान करना ताकि वे विकास के मुद्दों को समझ सकें, विकास की प्रक्रिया में उनकी भागीदारी के लिए मार्गदर्शन प्राप्त कर सकें।

जनजातीय युवाओं के जीवन कौशल की समझ को मजबूत करके उनके व्यक्तित्व का विकास करना, उनकी कौशल विकास उन्मुख प्रशिक्षण आवश्यकताओं की पहचान करना और रोजगार योग्य कौशल, भारत सरकार और राज्य सरकार की योजना पर जागरूकता सृजन के माध्यम से उनकी रोजगारपरक जरूरतों को पूरा करना । जनजातीय युवाओं के विकास से संबंधित और उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन और करियर परामर्श प्रदान करना।

इन उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए नेहरू युवा केंद्र संगठन, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, सरकार द्वारा गृह मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से आदिवासी युवा आदान प्रदान कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। इसी कड़ी में नेहरू युवा केंद्र संगठन, हिमाचल प्रदेश के द्वारा 14वां आदिवासी युवा आदान प्रदान कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश की राजधानी, पहाड़ों की रानी शिमला में दिनाँक 12 मार्च से 18 मार्च 2023 तक आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा, झारखण्ड के खूंटी, पश्चिम सिंघभूम, सरायकेला-खरसावां, मध्यप्रदेश के बालाघाट, ओडिशा के मलकानगिरी, कालाहांडी तथा आंध्रप्रदेश के विशाखापट्नम (ग्रामीण) जिलों से 200 आदिवासी युवा भाग ले रहे हैं।

इसके साथ ही इस कार्यक्रम में CRPF, BSF, ITBP, SSB के 20 एस्कॉर्ट्स भाग ले रहे हैं। ये सभी केंद्रीय सशस्त्र बल जो की इस आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के आयोजन में अपनी सहभागिता के साथ इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग दे रहे हैं ताकि आदिवासी युवाओं का केंद्रीय सशस्त्र बलों के साथ नेहरू युवा केंद्र संगठन की युवा मंडलों के माध्यम से आपसी तालमेल सहयोग और भाईचारा बढ़ सके ताकि देश के आदिवासी क्षेत्र विकसित हो सकें ताकि आदिवासी जनसँख्या देश के विकास में और भी योगदान दे सके।

इस सात दिवसीय कार्यक्रम में भारत का गौरव आदिवासी युवा सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण प्रतियोगिता, एक भारत श्रेष्ठ भारत, आज़ादी का अमृत महोत्सव, G20, मिशन लाइफ, अंतर्राष्ट्रीय मिस वर्ष, भ्रमण कार्यक्रम, पौधरोपण, ITBP के साथ आदान-प्रदान, स्कूली छात्रों के साथ आदान- प्रदान, श्रमदान आदि विषयों पर चर्चा एवं आदान प्रदान के द्वारा ज्ञान अर्जित करेंगे। सांसद सुरेश कश्यप के साथ भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष संजय सूद और सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा विशेष रूप में उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें