Site icon Dainik Savera Times

48 करोड़ से बिजली के तार होंगे भूमिगत, सुधरेंगी सड़कों की हालत

Power lines will be underground. : कुल्लू। शहर में बुनियादी सुविधाओं को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। करीब 48 करोड़ रुपये की लागत से बिजली के तार भूमिगत किए जाएंगे, जिससे शहर की सड़कों की हालत सुधरेगी। बिजली व्यवस्था अधिक सुरक्षित होगी और सौंदर्यीकरण को भी बढ़ावा मिलेगा।

क्यूआर कोड से होगी कचरे की निगरानी

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/08/1001061458.mp4

इसके साथ ही नगर परिषद सभी 11 वार्डों में कचरा प्रबंधन को डिजिटल बनाने के लिए हर घर पर क्यूआर कोड लगाएगी, जिससे कचरा संग्रहण और मकान मालिक-किराएदार की पहचान की प्रभावी निगरानी हो सकेगी। इस प्रक्रिया से अब कुल्लू शहर में कचरे की समस्या से निपटारा मिलने में आसानी होगी। यह सभी निर्णय जिला कुल्लू के मुख्यालय अखाड़ा बाजार में नगर परिषद कुल्लू की नई कार्यकारिणी की पहली बैठक में लिए गए। इस बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद कुल्लू के अध्यक्ष आशा ठाकुर के द्वारा की गई। तो वही कुल्लू के विधायक सुंदर ठाकुर भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

बैठक में चर्चा की गई की कुल्लू शहर में कचरे के निष्पादन के लिए दो कंपनियों के द्वारा आवेदन किया गया हैं और जल्द ही एक कंपनी के साथ नगर परिषद कुल्लू के द्वारा एग्रीमेंट किया जाएगा।ताकि शहर में सालों से चली आ रही कचरे की समस्या से भी जनता को छुटकारा दिलाया जाएगा। बैठक में उपस्थित नगर परिषद कुल्लू के अध्यक्ष आशा ठाकुर ने बताया कि सफाई का काम देखने वाली कंपनी के द्वारा क्यूआर कोड के माध्यम से पहले भी कई बड़े शहरों में इस व्यवस्था को चलाया जा रहा है। जनता की शिकायत रहती थी कि सफाई कर्मचारी रोजाना कूड़ा लेने के लिए नहीं आते हैं।

ऐसे में क्यूआर कोड के माध्यम से अब इस बात की जानकारी मिल पाएगी कि सफाई कर्मचारी रोजाना हर वार्ड में कचरा लेने के लिए आ रहे हैं या नहीं। विधायक सुंदर ठाकुर ने बताया कि इसके अलावा शहर के सभी वार्डों में बिजली के बड़े-बड़े ट्रांसफार्मर के पास बिजली के तारों को भूमिगत करने के लिए भी बिजली बोर्ड के द्वारा 48 करोड़ की योजना तैयार की गई है। इससे शहर में बिजली के तार के जंजाल से भी जनता को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा भी सड़को को लेकर चर्चा की गई है. ऐसे में भूतनाथ पुल से बस अड्डे तक की सड़क को भी जल्द बहाल किया आएगा. ताकि शहर में आने वाले लोगों को सहूलियत मिल सके.

Exit mobile version