Power Supply to Remain Suspended in Mandi on Nov 1 : मंडी। विद्युत उपमंडल मंडी-1 के अंतर्गत 1 नवंबर (रविवार) को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अधिशासी अभियंता नरेश ठाकुर ने बताया कि आगामी शीतकालीन मौसम एवं दीपावली के मद्देनजर 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र समखेतर में आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव का कार्य किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस कार्य के दृष्टिगत 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र समखेतर के तहत सभी क्षेत्रों, जिनमें लोअर एवं अपर समखेतर, गोल पौड़ी, बालक रूपी, खत्री सभा, मोती बाजार, अस्पताल रोड, जोनल अस्पताल, गणपति रोड, पैलेस कॉलोनी, सैण मोहल्ला, सैण मट्ट, कोषागार कार्यालय, कल्याण कार्यालय, तुंगल कॉलोनी, टाउन हॉल, यू.पी. कॉलोनी, नेशनल स्ट्रीट, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, सुहड़ा मोहल्ला, रवि नगर, नर्सिंग छात्रावास, महाजन बाजार, उपायुक्त कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला न्यायालय परिसर, सेरी बाजार, चौबाटा बाजार, इंदिरा मार्केट, डाकघर मार्ग, भूतनाथ बाजार, दरम्याना मोहल्ला, भगवाहन मोहल्ला, चंद्रलोक गली, बंगला मोहल्ला, जिमखाना, सरदार पटेल विश्वविद्यालय, पुलिस थाना पड्डल, रामनगर, पुलघराट, अप्पर एवं लोअर मंगवाईं, तहसील कार्यालय, विश्वकर्मा मंदिर, अप्पर एवं लोअर सन्यारड़, थनेहड़ा मोहल्ला, महामृत्युंजय मंदिर, जेल रोड, त्वाम्बड़ा, पंजेहटी, लोक निर्माण विभाग मुख्य अभियन्ता कार्यालय एवं कॉलोनी, टारना रोड, टारना हिल, परिधि गृह, जल शक्ति विभाग परियोजना टारना, अमर विहार, परमार कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी और इनके आसपास के क्षेत्रों में 01 नवंबर, 2026 (रविवार) को प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यदि मौसम खराब रहता है अथवा वर्षा की स्थिति में मरम्मत एवं रखरखाव का कार्य अगले दिन भी किया जा सकता है।
उन्होंने इन क्षेत्रों के समस्त विद्युत उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे आपूर्ति में बाधा के दृष्टिगत अपनी आवश्यक व्यवस्थाएं एवं तैयारियां पहले से सुनिश्चित कर लें तथा मरम्मत कार्य के निष्पादन में अपना सहयोग प्रदान करें।

