Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

8 जनवरी तक Bharmour के इन क्षेत्रों में बंद रहेगी बिजली आपूर्ति : तेज सिंह ठाकुर

January 3, 2023

8 जनवरी तक Bharmour के इन क्षेत्रों में बंद रहेगी बिजली आपूर्ति : तेज सिंह ठाकुर

भरमौरः विद्युत उप मंडल भरमौर के तहत आवश्यक रखरखाव और मरम्मत से संबंधित कार्यों के लिए विभिन्न क्षेत्रों में 8 जनवरी सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल भरमौर तेज सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्युत आपूर्ति उपकरणों के रखरखाव एवं मरम्मत से संबंधित कार्यों को बर्फबारी से पहले पूरा करना आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि 4 जनवरी (बुधवार ) को 11 केवी कुगती फीडर के अन्तर्गत आने वाले सभी गांव की सप्लाई बाधित रहेगी व 5 जनवरी ( वीरवार) को 11 केवी लाहल फीडर के अन्तर्गत आने वाले गांव की सप्लाई भी वाधित रहेगी व 6 जनवरी (शुक्रवार )को बड़ग्रा के 11 केवी के अन्तर्गत आने वाले सभी गांवों की सप्लाई वाधित रहेगी 7 जनवरी (शनिवार )को न्याग्रां के 11 केवी फीडर के तहत आने वाले गांव की सप्लाई वाधित रहेगी व 8 जनवरी (रविवार ) को होली- गरोला के 11 केवी फीडर के अंतर्गत आने वाले सभी गांव में विद्युत आपूर्ति बंधित रहेगी सहायक अभियंता ने यह भी बताया कि रखरखाव व मरम्मत का कार्य मौसम की स्थिति पर निर्भर रहेगा। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग का आह्वान भी किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें