Site icon Dainik Savera Times

नए साल पर Himachal में जोरदार ब्लास्ट, आसपास की इमारतों के शीशे टूटे; इलाके में मची अफरा-तफरी

powerful blast occurred Himachal Pradesh

powerful blast occurred Himachal Pradesh

हिमाचल डेस्क: हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ में आज एक बड़ी घटना सामने आई है। नालागढ़ पुलिस थाने की दीवार के पास अचानक जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि दूर-दूर तक सुनाई दी और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाके की तीव्रता से पास की कई इमारतों के शीशे टूट गए। लोगों में डर का माहौल बन गया और कई लोग घरों से बाहर निकल आए। राहत की बात यह है कि अभी तक किसी के घायल या हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है।

मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। जिला पुलिस बद्दी के एसपी और नालागढ़ के डीएसपी भीष्म ठाकुर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और हालात का जायजा लिया। धमाके के कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।

जांच जारी, कारण अभी साफ नहीं

फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि धमाका किस वजह से हुआ। पुलिस ने पूरे इलाके को घेराबंदी कर सुरक्षित कर लिया है और हर पहलू से जांच की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अभी किसी भी तरह का आधिकारिक बयान देने से बच रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि धमाका कैसे हुआ और इसके पीछे क्या कारण रहे। तब तक लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।

Exit mobile version