Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

International Mahashivratri Festival के दौरान प्रवीण के चित्र लोगों को कर रहे हैं आकर्षित

February 24, 2023

International Mahashivratri Festival के दौरान प्रवीण के चित्र लोगों को कर रहे हैं आकर्षित

मंडी : अंतर्राष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के दौरान पड्डल मैदान में लगी विविध प्रकार की प्रदर्शनियां लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही है। उसी कड़ी में मंडी जिला के पैड़ी निवास प्रवीण रावत के चित्रों की प्रदर्शनी भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी प्रवीण के चित्रों की सराहना की है। प्रवीण के चित्र हिमाचली लोक संस्कृति विशेषकर देव संस्कृति, लोक कलाएं आदि पर आधारित हैं। प्रवीण ने बताया कि 2016 से यहां की संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए कार्य कर रहे हैं और कोरे कैनवास पर संस्कृति के रंगों को भर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा विकसित शैली में लगभग 100 कलाकृतियां बनाई जा चुकी है। अब तक वे पांच सौ के करीब कलाकृतियां बना चुके हैं।

प्रवीण रावत की कलाकृतियों को राज्य संग्रहालय की ओर से वर्ष 2018 एवं 2022 में राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया है, जबकि अंर्तराष्ट्रीय मंडी शिवरात्रि 2023 की स्मारिका में भी उनके चित्र लगाए गए हैं। वहीं पर कथाकर मुरारी शर्मा की पुस्तक देबकू एक प्रेम कथा का आवरण और भितरी चित्रंकन भी प्रवीण रावत द्वारा बनाया गया है। ललित कला अकादमी नई दिल्ली, द्वारा आयोजित राष्ट्रीय चित्रकला कार्यशाला, अंतरराष्ट्रीय चित्रकला कार्यशाला पश्चिम बंगाल में भी प्रवीण के चित्र चयनित हुए हैं। वहीं पर कई राष्ट्रीय कार्यशालाओं में भाग ले चुके हैं। मंडी शिवरात्रि मेले में लगी प्रवीण रावत के चित्रों की प्रदर्शनी को लोग चाव से देख रहे हैं। लोगों द्वारा उनके चित्रों की सराहना की जा रही है। देव संस्कृति पर बनाए गए उनके चित्रों की लोगों द्वारा खरीदारी भी की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें