Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिशा बैठक की तैयारियां तेज, एडीएम ने दिए समयबद्ध तैयारी के निर्देश

September 1, 2026

दिशा बैठक की तैयारियां तेज, एडीएम ने दिए समयबद्ध तैयारी के निर्देश

Preparations for DISHA meeting gain momentum : कुल्लू। 7 सितंबर को होने वाली जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को एडीएम सुरजीत सिंह राठौर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई, जिसमें केंद्र प्रायोजित योजनाओं की विभागवार प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों को योजनाओं से जुड़े अपडेटेड आंकड़े तैयार रखने और सभी तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश दिए गए।

इस बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सुरजीत सिंह राठौर ने की। एडीएम सुरजीत सिंह राठौर ने बताया कि इस बार 7 सितंबर को बहुउद्देशीय भवन के सभागार में सांसद मंडी संसदीय क्षेत्र, कंगना रणौत की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। ऐसे में बैठक की तैयारियों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में जिला में केंद्र प्रायोजित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विभागवार समीक्षा की गई। इस दौरान सभी विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा की बैठक के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी करने तथा योजनाओं की प्रगति से संबंधित अद्यतन जानकारी एवं आंकड़े तैयार रखने के निर्देश दिए है. एडीएम सुरजीत राठौर ने कहा कि केंद्र प्रायोजित योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए तथा इनके क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो। ऐसे ने इस साल की इस दिशा की बैठक को लेकर तैयारियां तेज़ कर की गई है. बैठक में जिला के सभी अधिकारियों ने भाग लिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें