Site icon Dainik Savera Times

क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में बढ़ाए जाएंगे पर्ची काउंटर, बढ़ती भीड़ को लेकर अस्पताल प्रशासन ने लिया फैसला

Himachal Pradesh Hospitals : कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल में मरीजों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए अब पर्ची काउंटर की संख्या को बढ़ाया जाएगा। ताकि समय पर सभी लोगों की पर्ची बना सके और वह डॉक्टर से अपना इलाज करवा सके। कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल में इन दिनों मरीजों की काफी भीड़ नजर आ रही है और पर्ची काउंटर पर भी लंबी लाइन लग रही है। ऐसे में इस व्यवस्था से मरीज भी खासे नाराज नजर आए।

सीएमओ कुल्लू डॉक्टर नागराज ने भी स्वयं मौके का निरीक्षण किया और कहा कि अब जल्द ही पर्ची काउंटर की व्यवस्था की जाएगी तथा सुरक्षा व्यवस्था को भी बेहतर किया जाएगा। ताकि लोग बेतरतीब तरीके से लाइनों में खड़े ना हो सके। सीएमओ डॉक्टर नागराज पवार ने बताया कि सप्ताह के कुछ दिनों में मरीजों की संख्या काफी अधिक हो जाती है।

इससे मरीजों के साथ-साथ अस्पताल प्रबंधन को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अब जल्द ही अस्पताल परिसर में पर्ची काउंटर की संख्या बढ़ाई जाएगी और यहां पर सुरक्षा कर्मियों की भी अतिरिक्त रूप से तैनाती की जाएगी। जल्द ही अस्पताल प्रशासन इस दिशा में काम करेगा और प्रदेश सरकार का भी इस कार्य में सहयोग लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: WhatsApp यूजर्स के लिए खुशखबरी, स्टेटस शेयरिंग में मिलेगा नया प्राइवेसी कंट्रोल, जानिए कैसे

Exit mobile version