Site icon Dainik Savera Times

आज से Himachal दौरे पर राष्ट्रपति Droupadi Murmu, 19 अप्रैल को HPU के दीक्षांत समारोह में लेंगी हिस्सा

शिमला (गजेंद्र): भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 से 21 अप्रैल 2023 तक हिमाचल प्रदेश का दौरा करेंगी और राष्ट्रपति निवास मशोबरा में रहेंगी। 18 अप्रैल 2023 को राष्ट्रपति मशोबरा में ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन करेंगे। उसी शाम वह शिमला के राजभवन में हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा उनके सम्मान में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में भाग लेंगी।

19 अप्रैल 2023 को राष्ट्रपति नेशनल एकेडमी ऑफ ऑडिट एंड अकाउंट्स, शिमला में भारतीय लेखापरीक्षा और लेखा सेवा के अधिकारी प्रशिक्षुओं के साथ बातचीत करेंगे। वह शिमला में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के 26वें दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी। 20 अप्रैल 2023 को राष्ट्रपति भारतीय उन्नत अध्ययन संस्थान का दौरा करेंगे। बाद में वह राष्ट्रपति निवास में ‘एट होम’ रिसेप्शन की मेजबानी करेंगी। राष्ट्रपति निवास उसी दिन जनता के दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा।

Exit mobile version