Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

4 दिवसीय ग्रीष्म प्रवास पर 18 को Shimla पहुंचेंगी राष्ट्रपति Droupadi Murmu

April 11, 2023

4 दिवसीय ग्रीष्म प्रवास पर 18 को Shimla पहुंचेंगी राष्ट्रपति Droupadi Murmu

शिमला : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 4 दिवसीय ग्रीष्म प्रवास पर 18 अप्रैल को शिमला पहुंचेंगी। प्रवास के दौरान 19 अप्रैल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु हिमाचल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में अध्ययन में उत्कृष्ट छात्न-छात्नाओं को पदक वितरित करेंगी। इससे पहले शिमला पहुंचने पर वह 18 अप्रैल को चौड़ा मैदान के नजदीक यैरोज में स्थित राष्ट्रीय लेखा एवं लेखा परीक्षा अकादमी के प्रशिक्षुओं (प्रोबेशनर) के कार्यक्रम में शामिल होंगी। ग्रीष्म प्रवास समाप्त करने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 21 अप्रैल को प्रात: यहां से दिल्ली रवाना होंगी।

राष्ट्रपति भवन से रष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संभावित कार्यक्रम को जारी किया गया है। रविवार को राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से एक आला अधिकारी राजभवन में अधिकारियों के साथ नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में चर्चा करके लौटे है। सनद रहे कि दिल्ली के अलावा शिमला व सिकंदराबाद में राष्ट्रपति निवास हैं। राष्ट्रपति ग्रीष्म प्रवास पर शिमला के रिट्रीट व शीतकालीन प्रवास पर सिकंदराबाद के निलायम में जाते हैं। महापौर शहर का पहला नागरिक होता है। राष्ट्रपति के शिमला पहुंचने पर महापौर ही उनकी अगवानी करते हैं।

मगर वर्तमान में शिमला नगर निगम में प्रशासक तैनात हैं। लिहाजा राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल व मुख्यमंत्नी सुखविंदर सिंह सुक्खू राष्ट्रपति की अगवानी करेंगे। शिमला पहुंचने पर राजभवन में राष्ट्रपति का नागरिक अभिनंदन कार्यक्र म भी होगा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 20 अप्रैल को रिट्रीट में ऐट होम कार्यक्र म का आयोजन किया जाएगा। इसी दिन राष्ट्रपति ट्यूलिप गार्डन आम लोगों को समर्पित करेंगी। ट्यूलिप गार्डन का विधिवत शुभारंभ होने के बाद ये बाग 23 अप्रैल से पर्यटकों व स्थानीय लोगों के लिए टिकट आधार पर खोल दिया जाएगा।

ट्यूलिप गार्डन व रिट्रीट में सैलानी व आम नागरिक इसे देखने जा सकेंगे। भारतीय नागरिकों के लिए 50 रुपए प्रति व्यक्ति और विदेशी नागरिकों के लिए 250 रुपए प्रति व्यक्ति प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है। सभी सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए 30 जून तक प्रवेश नि:शुल्क रखा गया है। अलबत्ता राष्ट्रपति निवास सोमवार राजपत्रित अवकाश एवं राष्ट्रपति के आगमन के दौरान आम जनता के लिए बंद रहेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें