Site icon Dainik Savera Times

राष्ट्रपति Droupadi का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से हुआ स्वागत

शिमला: राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मु अपने चार दिवसीय प्रवास पर मंगलवार को हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला पहुंची। मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल तथा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। राष्ट्रपति के साथ उनके परिजन भी उपस्थित रहे। राष्ट्रपति बनने के बाद श्रीमती मुर्मू का यह पहला हिमाचल दौरा है। अपने परिवार के साथ वह शिमला के मशोबरा में स्थित 173 वर्ष पुराने राष्ट्रपति निवास में ठहरेंगी और यहां की बेहद खूबसूरत प्राकृतिक सुंदूरता का नजारा का आनंद लेंगी। वह इस ऐतिहासिक इमारत को पहली बार लोगों और टूरिस्टों के लिए खोलने की भी घोषणा करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू की घोषणा के बाद देश दुनिया के लोग 23 अप्रैल से शिमला की इस बेहद खूबसूरत इमारत को नजदीक से देख सकेंगे। राष्ट्रपति आधिकारिक रूप से इस ऐतिहासिक धरोहर को आम जनता के लिए खोलने की घोषणा करेंगी।

Exit mobile version