Press Club Mandi Organizes Kheer Feast : मंडी। सावन माह के दूसरे सोमवार के पावन अवसर पर प्रेस क्लब मंडी द्वारा जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय परिसर के समीप श्रद्धापूर्वक खीर के भंडारे का आयोजन किया गया।
डीसी ने की खीर वितरित
त्योहार बढ़ाते हैं आपसी मेलजोल
छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध मंडी नगर में इस तरह के आयोजनों की समृद्ध परंपरा रही है और भगवान शिव को समर्पित सभी व्रत और त्योहार यहां श्रद्धापूर्वक मनाए जाते हैं। उपायुक्त ने कहा कि इस तरह के आयोजन सामाजिक समरसता को और प्रगाढ़ करते हैं और इससे आपसी मेल-जोल भी बढ़ता है। उन्होंने खीर भंडारे के सफल आयोजन के लिए प्रेस क्लब मंडी के सभी सदस्यों को बधाई दी।
ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर प्रेस क्लब मंडी के प्रधान सुभाष ठाकुर, वरिष्ठ पत्रकार बीरबल शर्मा, मुरारी शर्मा, अंकुश सूद, दीपेंद्र मांटा, रूपलाल कौंडल, रजनीश हिमालयन, खेमचंद शास्त्री, भगत सिंह गुलेरिया, नरेंद्र शर्मा, रूप उपाध्याय, विनोद राणा, राकेश राणा, अजय रांगड़ा, सुरेंद्र शर्मा, सरोज ठाकुर, विप्लव सकलानी, अश्वनी भारद्वाज सहित प्रेस क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे तथा भंडारे के सफल आयोजन में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

