Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

पूर्व सरकार ने 5 वर्ष निकाले मौज मस्ती में, Congress ने सत्ता में आते ही लिए जन हितैषी फैसले : CM Sukhu

April 11, 2023

पूर्व सरकार ने 5 वर्ष निकाले मौज मस्ती में, Congress ने सत्ता में आते ही लिए जन हितैषी फैसले : CM Sukhu

हमीरपुर (कपिल) : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को सेरा विश्रम गृह में मीडिया से रू-ब-रू होते हुए कहा कि भाजपा सरकार के समय हेलीकॉप्टर के लिए जो टेंडर किया गया था, उसकी समय सीमा मार्च माह में समाप्त हो गई है, जबकि वर्तमान सरकार ने इस तरह का कोई टैंडर नहीं किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने 5 वर्ष मौज-मस्ती में हीं निकाल दिए, जबकि कांग्रेस ने सत्ता में आते ही जन हितैषी कई निर्णय लेकर लोगों को राहत दी है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने शराब के ठेकों की नीलामी करवा कर 1400 करोड रु पए की आय की व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि पानी पर जो सेस लगाया गया है उसका बोझ जनता पर नहीं पड़ेगा। वही सानन प्रोजेक्ट से भी प्रदेश की आय का स्त्रोत बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के समय चुनाव नजदीक आते ही जल्दबाजी में बिना सोचे समङो निर्णय करके लोगों को ठगने का प्रयास किया गया, परंतु प्रदेश के लोग इस बात को समझते हैं इसलिए उन्होंने इन चुनावों में कांग्रेस पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार लोगों के इस भरोसे को कायम रखेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें