Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रधानमंत्री ने किया बैजनाथ पपरोला रेलवे स्टेशन के पुर्नविकास का शिलान्यास

February 27, 2024

प्रधानमंत्री ने किया बैजनाथ पपरोला रेलवे स्टेशन के पुर्नविकास का शिलान्यास

बैजनाथ/ पालमपुर: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 13,168 करोड़ रुपये के रेलवे परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है, जिससे पहाड़ी प्रदेश में रेल नेटवर्क सुदृढ होगा और लोगों को और बेहतर रेल सुविधा उपलब्ध होंगी। राज्यपाल सोमवार को कांगडा जिले के बैजनाथ पपरोला रेलवे स्टेशन में आयोजित कार्यक्र म में बोल रहे थे। वह यहां प्रधानमंत्री मोदी द्वारा वर्चुअल तौर पर अमृत भारत योजना के अंतर्गत देश भर में एक साथ 554 स्टेशनों के पुनर्विकास एवं 1585 रोड ओविरब्रज और अंडरपास के लोकार्पण एवं शिलान्यास अवसर पर उपस्थित थे।

इन परियोजनाओं में हिमाचल प्रदेश के भी बैजनाथ पपरोला स्टेशन तथा एक रोड ओविरब्रज और अंडरपास को भी शामिल किया गया है। राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश में रेलवे द्वारा यात्रियों की सुगम व बेहतर यात्ना के लिए अनेकों कार्य किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि राज्य में बीते 10 वर्षों में लगभग 49 रूट किलोमीटर का विद्युतीकरण किया गया है। हिमाचल में 1 भारत ट्रेन भी चलाई जा रही है, जो राज्य के लोगों को तेज, सुगम और सुविधाजनक यात्ना की सुविधा उपलब्ध करवा रही है। शुक्ल ने कहा कि हिमाचल में रेलवे इन्फ्रास्ट्रक्चर को नई गति देने के लिए भी कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि देश में 1300 स्टेशनों को पुनिर्वकास के लिए चिन्हित कर उन स्टेशन पर अत्याधुनिक यात्री सुविधाएं उपलब्ध करवाने की योजना तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्नी द्वारा 508 स्टेशनों के पुनिर्वकास के कार्य का शिलान्यास अगस्त 2023 में किया गया था। राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश में दो नैरोगेज हैरिटेज लाईन हैं। इनमें कालका शिमला यूनैस्को वल्ड हैरिटेज साईट है। इसके अंतर्गत आने वाले शिमला स्टेशन के पुनिर्वकास का कार्य तेजी से चल रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें