Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

एकलव्य आवासीय आदर्श विद्यालय खणी के भवन निर्माण को लेकर युवक मंडल खणी ने प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

December 23, 2023

एकलव्य आवासीय आदर्श विद्यालय खणी के भवन निर्माण को लेकर युवक मंडल खणी ने प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

जन -जातीय क्षेत्र भरमौर में चल रहे एकलव्य आवासीय आदर्श विद्यालय भवन निर्माण को लेकर शनिवार को युवक मंडल खणी के सदस्यों द्वारा अतिरिक्त उपायुक्त भरमौर नवीन तंबर के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा

उन्होंने बताया की वर्ष 2011 में केंद्र सरकार द्वारा जन -जातीय क्षेत्रों में गुणात्मक शिक्षा को बढावा देने के लिए भरमौर के लिए एकलव्य आवासीय आदर्श विद्यालय स्वीकृत किया था और 2019 से यह क्षेत्र में चल रहा है लेकिन विद्यालय का अपना भवन न होने के कारण कभी इसे खणी व कभी इसे होली स्थांतरित किया गया।

व इस भवन निर्माण के लिए खणी में जगह चिन्हित की गई व बाद में इस जगह का उच्चाधिकारियों द्वारा निरीक्षण कर 12.4 वीघा भूमि को एकलव्य आवासीय आदर्श विद्यालय के नाम स्थानांतरित कर दिया गया इसके बाद इसकी फोरेस्ट कलींरेंस मिली व उसके बाद भवन निर्माण स्थल के लिए 800 मीटर संपर्क सडक मार्ग का निर्माण लोक निर्माण विभाग भरमौर द्वारा करवाया गया जिसके लिए स्थानीय लोगों द्वारा अपने पुराने पुश्तैनी घरों,सेब के बगीचों,तक को सडक निर्माण कार्य के लिए भेंट किया

उन्होंने बताया की अब भी भवन निर्माण कार्य को शुरू नहीं करवाया जा रहा है जिसके लिए पंचायत खणी, पंचायत ग्रीमा, पंचायत संचुई, पंचायत भरमौर के लोगों में काफी रोष है।

उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से विनम्र निवेदन किया है की शीघ्र अतिशीघ्र स्कूल भवन निर्माण कार्य को शुरू करवाया जाए ताकि बच्चों के भविष्य पर इसका विपरीत असर न पडे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें