Site icon Dainik Savera Times

America में मौत के 30 दिन बाद Chamba पहुंचा पृथ्वी का पार्थिव शरीर, गमगीन हुआ माहौल

चंबा (गजेंद्र) : पृथ्वी सिंह ने 2017 में अमेरिका निवासी कैंडी के साथ शादी रचाई और वहीं पर बस गया। 9 सिंतबर को सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई थी। अमेरिका में मौत के 30 दिन बाद चंबा के पृथ्वी का पार्थिव शरीर भारत पहुंचा है। दिल्ली एयरपोर्ट से शव को पैतृक गांव लाया गया, जहां पर आज मंगलवार को अंतिम संस्कार होगा। बता दें कि विकास खंड सलूणी की ग्राम पंचायत बाड़का के गांव तिवारी निवासी पृथ्वी सिंह पुत्र भर्थुराम ने 2017 में अमेरिका निवासी कैंडी के साथ शादी रचाई और वहीं पर बस गया। पृथ्वी सिंह अमेरिका के वाशिंगटन शहर में नौकरी करता था।

पढ़ें बड़ी खबरें : भूकंप के झटकों से थर्राया ये देश, मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 4000 के पार, देखें तबाही की भयनाक तस्वीरें

9 सिंतबर को सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई थी। इसकी सूचना मृतक की पत्नी ने परिजनों को दी थी और परिजन लगातार शव भारत लाने की मांग प्रशासन और सरकार से कर रहे थे। मृतक के चचेरे भाई प्रेम लाल गौतम ने बताया कि दिल्ली एयरपोर्ट पर पृथ्वी की देह पहुंचाई गई है। अब एंबुलेंस के माध्यम से पार्थिव शरीर को पैतृक गांव लाया गया है।

पढ़ें बड़ी खबरें : Maa Vaishno Devi की यात्रा हुई आसान, कुछ मिनटों में होगा घंटों का सफर, इस रूट को करें फॉलो

Exit mobile version