Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय हरिपुर में पुस्तकालय दिवस पर विशेष कार्यक्रम किया गया आयोजित

August 13, 2026

जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय हरिपुर में पुस्तकालय दिवस पर विशेष कार्यक्रम किया गया आयोजित

मनाली: जिला कुल्लू के मनाली उपमंडल में स्थित जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय हरिपुर में पुस्तकालय दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पुस्तकों के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ नियमित पठन-पाठन की आदत को प्रोत्साहित करना रहा।

विभिन्न विषयों की पुस्तकों की लगाई प्रदर्शनी

पुस्तकालय दिवस के अवसर पर कॉलेज की लाइब्रेरी में विभिन्न विषयों से संबंधित पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी के माध्यम से विद्यार्थियों को अलग-अलग विषयों की पुस्तकों से परिचित करवाया गया तथा उन्हें पुस्तकालय में उपलब्ध ज्ञानवर्धक सामग्री का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

राष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस के महत्व की दी जानकारी

इस अवसर पर कॉलेज की लाइब्रेरियन तेनज़िन डोलमा ने विद्यार्थियों को जानकारी देते हुए बताया कि भारत में राष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस 12 अगस्त को मनाया जाता है। यह दिवस डॉ. एस. आर. रंगनाथन की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है, जिन्हें भारत में पुस्तकालय विज्ञान का जनक माना जाता है।

उन्होंने विद्यार्थियों को पुस्तकालय के महत्व, वहां उपलब्ध पुस्तकों तथा उनके उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय विद्यार्थियों के ज्ञान और व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

विद्यार्थियों को नियमित पुस्तकालय जाने के लिए किया प्रेरित

कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. शेफाली ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से पुस्तकालय का उपयोग करने तथा ज्ञानवर्धक पुस्तकों का अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पुस्तकों का नियमित अध्ययन विद्यार्थियों के ज्ञान को बढ़ाने के साथ-साथ उनकी सोचने और समझने की क्षमता को भी विकसित करता है।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पुस्तक प्रदर्शनी को विद्यार्थियों की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली और उन्होंने विभिन्न विषयों की पुस्तकों में रुचि दिखाई।

📍 Location: कुल्लू (Kullu)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें