Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

बैठक में 18 भवनों के नक्शे पास ,शहर की रामलीला कमेटी को भी पंजीकरण करने का प्रस्ताव किया पारित

January 5, 2025

बैठक में 18 भवनों के नक्शे पास ,शहर की रामलीला कमेटी को भी पंजीकरण करने का प्रस्ताव किया पारित

कांगड़ा (मनोज): नगर परिषद की अहम बैठक परिषद की अध्यक्षा रेनू शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में वार्ड नंबर 1 के पार्षद स्वर्गीय प्रेम सागर धीमान के आकस्मिक निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। बैठक की जानकारी देते हुए अध्यक्षा रेनू शर्मा ने बताया कि बैठक में जहां 18 भवनों के नक्शे पास किए गए वही कांगड़ा शहर की रामलीला कमेटी को भी पंजीकरण करने का प्रस्ताव पारित किया गया।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा शहर के विकास के लिए प्रत्येक वार्ड में एक समान कार्य करने पर जोर देने की बात की गई तो वहीं शहर को सुंदर वह स्वच्छ बनाने की योजना पर भी ठोस कदम उठाने का प्रस्ताव पारित किया । उन्होंने बताया कि नगर परिषद के तहत आने वाले छोटे-बड़े व्यापारियों को अब ट्रेड लाइसेंस के लिए नगर परिषद द्वारा निर्धारित फीस अदा करनी होगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा शहर के अवैध निर्माण कार्यों पर भी आने वाले समय में नगर परिषद ठोस कदम उठाएगी।

अध्यक्ष रेनू शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों पुराना कांगड़ा में अतिक्रमण हटाने के लिए किए नगर परिषद के कर्मचारियों के साथ कार्यालय में आकर मारपीट करना निंदनीय है तथा इस तरह वारदात आगे से ना हो इसके खिलाफ उन लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि जल्द ही उक्त भूमि पर बने भवन की फरमाइश संबंधित विभाग से करने के बाद ठोस कदम उठाया जाएगा। उन्होंने बताया कि नगर परिषद के क्षेत्र में अब किन्नरों को लड़के की शादी की बधाई के रूप में 3100 तथा लड़की की शादी की बधाई के रूप में ₹2100 लेने होंगे उन्होंने बताया कि हालांकि इस प्रस्ताव को वर्ष 2022 में पारित किया गया था।

इस पर सख्ती नहीं बढ़ाई गई लेकिन अब अगर कोई व्यक्ति निर्धारित राशि से ज्यादा बधाई के पैसे किन्नर को नहीं देना चाहता तो वह नगर परिषद में शिकायत कर सकता है जिस पर नगर परिषद कार्रवाई अमल में लाएगी ।बैठक में नगर परिषद उपाध्यक्ष राजकुमारी, कार्यकारी अधिकारी चमन लाल, पार्षद सुमन वर्मा, पार्षद पुष्पा चौधरी, पार्षद अनुराधा, पार्षद सौरभ चौधरी, पार्षद अशोक शर्मा, पार्षद राकेश महाजन, पार्षद संजीव गुप्ता, पार्षद अनिल कुमार , जई अक्षय भाटिया के इलावा नगर परिषद के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

ये भी देखें : UP Elections 2027: इस लीडर के नेतृत्व में लड़ा जाएगा अगला चुनाव, नितिन नवीन का ऐलान

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें