कुल्लूः भारत में गौ माता की हत्या और उसे राष्ट्र माता का चर्चा दिलाने के लिए पूरे देश में गौ सम्मान आह्वान अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी के तहत जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर में भी अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें सभी सदस्यों के द्वारा एक प्रदर्शन भी किया गया। वहीं, एडीएम कुल्लू के माध्यम से केंद्र सरकार को भी ज्ञापन भेजा गया और केंद्र सरकार से मांग रखी गई कि वह सनातन धर्म का सम्मान करते हुए पूरे देश में गौ हत्या को तुरंत प्रभाव से बंद करें और गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिया जाए।
ढालपुर में उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए महंत राम शरण दास ने कहा कि भारत में 1966 से यह अभियान चलाया जा रहा है और लगातार मांग रखी जा रही है कि गौ माता को राष्ट्र सम्मान दिया जाए। ऐसे में अब सभी गौ भक्तों को केंद्र की भाजपा सरकार से उम्मीद है। क्योंकि भाजपा सरकार के द्वारा कई ऐसे फैसले लिए गए जिससे सनातन धर्म से जुड़े लोगों को काफी लाभ मिला है। ऐसे में सनातन धर्म की रक्षा को देखते हुए केंद्र सरकार से यह मांग भी रखी जा रही है। क्योंकि सनातन धर्म में गौ माता का दर्जा सबसे ऊपर है और हर धार्मिक कार्यों में गौ माता की पूजा का भी विधान है।
महंत रामशरण दास ने कहा कि आज सभी लोगों ने मिलकर एक ज्ञापन भी केंद्र सरकार को भेजा है और मांग रखी है कि जल्द से जल्द इसके तहत एक कानून लाया जाए और देश में गो हत्या को तुरंत प्रभाव से बंद किया जाए।
डीने राम ने बताया कि गौ माता को राष्ट्रीय सम्मान दिलवाने के लिए आज भी बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए है। ऐसे में सुबह कुल्लू के रथ मैदान में संतों और गौ सेवकों के द्वारा विजय मंत्र का जप किया गया। ऐसे में हस्ताक्षर अभियान के जरिए एकत्रित हस्ताक्षरों के साथ इन कॉपियों को भेजा गया है। ऐसे ने 27 अक्टूबर को शिमला में बड़े स्तर पर कार्यक्रम किया जाएगा।
गौ सेवक शेरा नेगी ने बताया कि इन दिनों गौ धन सड़को पर घूमता दिख रहा है। ऐसे में सरकार और प्रशासन द्वारा इसके लिए कोई भी कार्य नहीं किया गया है। इसी विषय को लेकर आज सभी गौ समाज से जुड़े लोग और संत समाज एकत्रित हुए है। उन्होंने बताया कि 27 अप्रैल से शुरू हुए इस अभियान को तब तक चलाया जाएगा जब तक प्रधानमंत्री गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा न दे दें।
रघुनाथ मंदिर के करदार दानवेंद्र सिंह ने बताया कि देव समाज भी गौ माता की सुरक्षा को लेकर साथ खड़ा हुआ हैष ऐसे में करदार संघ के द्वारा भी इस अभियान को सहयोग किया जा रहा है. ऐसे में उनकी भी मांग है कि गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा मिले।
📍 Location: कुल्लू (Kullu)

