Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

पालमपुर के नाल्टी पुल पर PRTC बस व स्कूटी की टक्कर, बाल-बाल बचा चालक

July 21, 2026

पालमपुर के नाल्टी पुल पर PRTC बस व स्कूटी की टक्कर, बाल-बाल बचा चालक

पालमपुर : राष्ट्रीय उच्च मार्ग-154 पर सोमवार दोपहर नाल्टी पुल के समीप पंजाब रोडवेज (पीआरटीसी) की बस और एक स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी बस के अगले पहिए के नीचे आ गई, जबकि स्कूटी चालक बाल-बाल बच गया। उसे मामूली चोटें आई हैं और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार पीआरटीसी की बस पालमपुर से कांगड़ा की ओर जा रही थी।

इसी दौरान स्कूटी चालक सुलाह लिंक रोड से पालमपुर की ओर मुड़ रहा था कि अचानक वह बस की चपेट में आ गया। टक्कर लगते ही स्कूटी चालक उछलकर सड़क किनारे जा गिरा, जबकि स्कूटी बस के नीचे फंसकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के तुरंत बाद बस चालक ने मानवता का परिचय देते हुए घायल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिए वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और जाम की स्थिति बन गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारु करवाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार इस संबंध में अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। घायल युवक सुरक्षित है और अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें