Site icon Dainik Savera Times

लोक निर्माण मंत्री ने टुटू और मज्याठ में विभिन्न विकास कार्यों का किया निरीक्षण

शिमला: शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने टुटू और मज्याठ में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान लोक निर्माण मंत्री का तवी मोड़ पर स्थानीय लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। मंत्री के समक्ष स्थानीय लोगों ने तवी मोड़ पर चौक निर्माण की मांग रखी है। बरसात के दिनों में सड़क की खराब ड्रेनेज की वजह लोगों से घरों को पानी प्रभावित करता है। मंत्री ने एनएचएआई के अधिकारियों को मौके पर निर्देश दिए कि चौक के बीच में गुमटी बनाए। इस पर साइनेज भी प्रदर्शित किए जाएंगे ताकि वाहन चालकों को सही सूचना मिल सके। मंत्री ने तवी मोड़ से एनएच तक निर्माणाधीन ड्रेन का कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पावर हाउस के पास रेन शेल्टर के समीप साइनेज स्थापित करने के निर्देश दिए। न्यू टूटू में बिजली बोर्ड के कार्यालय के पास प्रस्तावित पाकिर्ंग की भूमि को लेकर मंत्री ने बोर्ड के अधिकारियों को विस्तृत रिपोर्ट कार्यालय में भेजने के निर्देश दिए।

आयुर्वेदिक हेल्थ सेंटर के लिए भूमि चयन को लेकर कैबिनेट मंत्री के समक्ष विभाग के अधिकारियों ने जानकारी रखी। अभी सेंटर निजी भवन में कई वषों में चल रहा है। इस वार्ड में कोई भी हेल्थ सेंटर नहीं है। मंत्री ने उपयुक्त भूमि चयन के निर्देश राजस्व विभाग को दिए। उन्होंने टुटू में प्रस्तावित कम्युनिटी सेंटर कम पाकिर्ंग को लेकर लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि इसका नक्शा साइट इंस्पेक्शन करके तुरंत तैयार करें। इसके अलावा, उन्होंने मज्याठ रेन शेल्टर का निरीक्षण, विजय नगर से शिव नगर तक मार्ग का निरीक्षण, हैंड पंप से राजकीय प्राथमिक स्कूल मज्याठ, देव नगर में पाकिर्ंग, प्रस्तावित तवी से मज्याठ मार्ग को लेकर भी फीडबैक ली।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि दोनों वार्ड उनके विधानसभा क्षेत्र में आते हैं और यहां पर करोड़ों रुपए के विकासात्मक कार्य चल रहे है और नए कार्यों के प्रस्ताव तैयार किए जा रहे है। इन वाडोर्ं के काफी अधिक लोग भी रहते हैं। लोक निर्माण विभाग के एसडीओ कार्यालय के समीप पाकिर्ंग की मांग स्थानीय लोगों की लंबे समय से थी और इसके लिए लोक निर्माण विभाग कार्य कर रहा है। नगर निगम से अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलने के बाद विभाग इसका निर्माण करवाएगा। उन्होंने कहा कि टूटू में पहले ही एक बहुमंजिला पाकिर्ंग का लोकार्पण किया जा चुका है ,जिससे क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ मिल रहा है। इस दौरान आयुक्त नगर निगम शिमला भूपिंदर अत्री, पार्षद अनीता शर्मा, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल शर्मा, पूर्व पार्षद दिवाकर शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- Rashifal 8 March 2026 : रंग पंचमी पर इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-करियर में होगा बड़ा बदलाव

Exit mobile version