Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

लोक निर्माण मंत्री Vikramaditya Singh ने मंडी में कैंप कार्यालय का किया उद्घाटन

October 9, 2024

लोक निर्माण मंत्री Vikramaditya Singh ने मंडी में कैंप कार्यालय का किया उद्घाटन

मंडी: भाजपा सांसद कंगना रनौत के बाद अब विक्रमादित्य सिंह ने भी मंडी में अपना कार्यालय खोल लिया है। लोक निर्माण मंत्री और लोकसभा चुनाव में कंगना के प्रतिद्वंद्वी विक्रमादित्य ने बुधवार को राज महल परिसर में अपना कैंप कार्यालय खोला। इसका उद्घाटन पूजा-अर्चना कर किया गया। इस अवसर पर विक्रमादित्य के साथ कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी मौजूद रहीं।

इससे पहले 12 जुलाई को सांसद कंगना रनौत भी मंडी में अपना कार्यालय खोल चुकी हैं। विक्रमादित्य ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने मंडी की जनता से कार्यालय खोलने का वादा किया था, जिसे पूरा कर दिया गया है। मंडी संसदीय क्षेत्र के लोग इस कार्यालय में आकर अपनी समस्याएं बता सकते हैं। उन्होंने कहा कि जो विभाग उनके पास हैं, उनका वह समाधान करेंगे, जबकि अन्य विभागों से संबंधित समस्याओं को सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। विक्रमादित्य ने कहा, चुनाव में जीत या हार उनके लिए मायने नहीं रखती।

उनके पिता स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का मंडी के लोगों से विशेष लगाव है। उन्होंने कहा कि यह कार्यालय किसी सरकारी खर्चे पर नहीं चलेगा, बल्कि इसका सारा खर्च वह खुद उठाएंगे। एक सवाल के जवाब में विक्रमादित्य ने कहा, “कंगना एक निर्वाचित सांसद हैं। यह कार्यालय उनके कार्यालय से प्रतिस्पर्धा करने के लिए नहीं, बल्कि वादा पूरा करने के लिए खोला गया है।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें