Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

पेंशनर्स वैल्फेयर ऐसोसिएशन खंड कांगड़ा की 13 दिसंबर को होगी त्रैमासिक बैठक

December 10, 2024

पेंशनर्स वैल्फेयर ऐसोसिएशन खंड कांगड़ा की 13 दिसंबर को होगी त्रैमासिक बैठक

कांगड़ा (मनोज) : पेंशनर्स वैल्फेयर ऐसोसिएशन हिमाचल प्रदेश खंड कांगड़ा के महामंत्री रोशन लाल सिहोतरा ने कहा है कि पेंशनर्स वेलफेयर ऐसोसिएशन खंड कांगड़ा की त्रैमासिक महत्वपूण बैठक खंड प्रधान जगदीश चौधरी की अध्यक्षता में 13 दिसंबर को पुराना कांगड़ा लाइब्रेरी भवन (सामुदायिक हाल) में समय 10.30 बजे प्रात: होनी निश्चित हुई है।

इस बैठक में प्रदेश ऐसोसिएशन के वीरष्ठ उपाध्यक्ष व जिला कांगड़ा के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर मुख्य अतिथि होंगे। महामंत्री रोशनलाल सिहोतरा ने नेताया कि इस बैठक में प्रदेश के पेंशनरों की मुख्य मांगे जिन में 01-01-2016 से 31- 01-2022 तक सेवानिवृत पेंशनरों का छट्टे संशोधित वेतनमान का लाभ न मिलना। 01-01-2016 से पूब सेवानिवृत पेंशनर।

पारिवारिक पेंशनर को पे मैट्रिक्स के आधार पर 50 प्रतिशत 30 प्रतिशत के मामलों को महालेखाकार कार्यालय से अभी तक निपटारा न होना। पैशनरों के लंबित मैडीकल विलों का भुगतान न होना। जेसीसी का गठन न होना। पेंशनरों का डीए का 2 प्रतिशत लंबित होना तथा प्रदेश सरकार का पेंशनरों के प्रति रु खा व्यवहार आदि मुद्दों पर चर्चा होगी। खंड कांगड़ा के समस्त पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य तथा समस्त पेंशनरों से अनुरोध है कि इस बैठक में अपनी उपस्थिति सुनिश्चत कर के बैठक को सफल बनाने में अपना योगदान है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें