Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

फूड कोर्ट में सफाई व्यवस्था पर सवाल, मरम्मत के लिए कुछ दिन रहेगा बंद

September 11, 2026

फूड कोर्ट में सफाई व्यवस्था पर सवाल, मरम्मत के लिए कुछ दिन रहेगा बंद

Questions raised about cleanliness in food court : कुल्लू। ढालपुर स्थित नगर परिषद कुल्लू के फूड कोर्ट में सफाई व्यवस्था को लेकर मिली शिकायतों के बाद उपाध्यक्ष शालिनी राय भारद्वाज ने निरीक्षण किया। इस दौरान सफाई व्यवस्था में कई अनियमितताएं सामने आईं और मरम्मत कार्य की जरूरत भी पाई गई।

नगर परिषद ने मरम्मत के लिए जिला प्रशासन को प्रस्ताव भेजा है। अनुमति मिलने के बाद फूड कोर्ट को कुछ दिनों के लिए बंद रखकर आवश्यक मरम्मत कार्य करवाया जाएगा। नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर आठ में स्थित फूड कोर्ट में सफाई व्यवस्था को लेकर कई अनियमिताएं भी पाई गई। तो वही निरीक्षण के दौरान पाया गया कि यहां पर सफाई व्यवस्था को लेकर मरम्मत कार्य किया जाना भी जरूरी है।

ऐसे में अब नगर परिषद कुल्लू के द्वारा जिला प्रशासन को प्रस्ताव भेजा गया है और आगामी दिनों में मरम्मत कार्यों के लिए कुछ दिनों के लिए फूड कोर्ट को भी बंद रखा जाएगा। नगर परिषद कुल्लू की उपाध्यक्ष शालिनी राय भारद्वाज ने बताया कि यहां पर सफाई व्यवस्था को लेकर भी शिकायत आ रही थी। ऐसे में नगर परिषद की टीम ने यहां का निरीक्षण किया और सभी दुकानदारों की रसोई को भी जांचा गया। ताकि पता चल सके कि वहां पर सफाई हो रही है कि नहीं। ऐसे में यहां पर कुछ आवश्यक कार्य भी पूरे किए जाने हैं और उसके लिए भी प्रशासन को जानकारी दी गई है।

उन्होंने बताया कि पूरे वार्ड नंबर आठ में सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है और आम जनता से भी आग्रह किया जा रहा है कि वह जगह-जगह पर कूड़ा ना फैलाएं। सफाई कर्मचारी जब भी खुद लेने के लिए आते हैं। तो वह उन्हें ही कूड़ा दे, ताकि पूरे कुल्लू शहर को साफ सुथरा रखा जा सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें