हिमाचल डेस्कः प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
ये भी पढ़ें :-
जानकारी के अनुसार उरेई–सांबरा मार्ग पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर कई फीट नीचे घटोर नाले में जा गिरी। हादसे में कार में सवार 2 महिलाएं और चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर रवाना हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस इस हादसे के कारणों की जांच कर रही है है। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
हादसे को लेकर जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि एक कार के नाले में गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई और 2 अन्य लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि बचाव कार्य जारी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें :-

