Site icon Dainik Savera Times

14 जनवरी से Rahul Gandhi 15 राज्यों में करेंगे ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’

शिमला (गजेंद्र) : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 14 जनवरी से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ मणिपुर से शुरू करने वाले है। करीब 6,700 किलोमीटर दूरी तय करके यह यात्रा 15 राज्यों से होकर मुंबई में समाप्त होगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव अभिषेक दत्त ने शिमला में पत्रकार वार्ता कर कहा कि यह यात्रा पिछले दस साल के बीजेपी की केंद्र सरकार के अन्याय काल के खिलाफ है।

अभिषेक दत्त ने कहा कि भारत का संविधान चार स्तंभों स्वतंत्रता, समानता, न्याय, भाईचारे पर आधारित है। इसके लिए ही ये यात्रा की जा रही है। मणिपुर में महिला को नग्न घूमाना और हाथरस जैसी जघन्य घटनाओं को नहीं भुला जा सकता। उन्होंने कहा कि यह यात्रा युवाओं, पिछड़ों दलितों और महिलाओं के साथ हुए अन्याय के खिलाफ है। केंद्र सरकार का पिछले दस साल का शासन अन्याय काल है।

उन्होंने कहा कि 2 करोड़ युवाओं को नौकरी देने की बात की गई थी, लेकिन आज बेरोजगारी दर पैंतालिस सालों में सर्वाधिक है। ये सरकार प्रचार की सरकार है। आज महंगाई चरम पर है। चार सौ का सिलेंडर हजार का है हर क्षेत्र में हो रहे भेदभाव के खिलाफ यह यात्रा चलाएंगे। वहीं राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा निमंत्रण को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस का स्टैंड इसमें क्लियर है। राम सबके हैं। मंदिर जाने के लिए बीजेपी और आरएसएस के निमंत्रण की जरूरत नहीं है। राम मंदिर उनके लिए राजनीतिक लाभ का मुद्दा नहीं है।

Exit mobile version