Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

124वें दिन Himachal के Indora में प्रवेश करेगी Rahul Gandhi की भारत जोड़ो यात्रा, CM Sukhu सहित समूचा मंत्रिमंडल होगा यात्रा में शामिल

January 17, 2023

124वें दिन Himachal के Indora में प्रवेश करेगी Rahul Gandhi की भारत जोड़ो यात्रा, CM Sukhu सहित समूचा मंत्रिमंडल होगा यात्रा में शामिल

शिमला : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा 18 जनवरी को हिमाचल पहुंचेंगी। भारत जोड़ो यात्रा 124वें दिन हिमाचल में प्रवेश करेगी। यात्रा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उनके तमाम काबिना मंत्री, कांग्रेस विधायक, पीसीसी चीफ प्रतिभा सिंह के अलावा पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे। भारत जोड़ो यात्रा पंजाब से होते हुए हिमाचल में कांगड़ा जिला के इंदौरा क्षेत्र से गुजरेगी। हिमाचल के इंदौरा पहुंचने पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सहित पूरा मंत्रिमंडल और कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी राहुल गांधी का स्वागत करेंगे।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल में भारत जोड़ो यात्रा का 23 किमी का रूट होगा। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा को हिमाचल में लाने के लिए राहुल गांधी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यात्रा से नफरत की राजनीति खत्म होगी। उधर पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि 18 जनवरी का दिन हिमाचल कांग्रेस के लिए ऐतिहासिक होगा। इस दिन पूरी सरकारए पार्टी का पूरा कुनबा और फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन के सैकड़ों कार्यकर्ता राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि इंदौरा के मीलवाहा नामक स्थान पर यह यात्रा प्रदेश में प्रवेश करेगी। इसके बाद वह करीबन 23 किमी की पैदल यात्रा करेंगे। इंदौरा के मलोट में राहुल गांधी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद यात्रा जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना होगी। मीडिया सलाहकार ने कहा कि देश में जो हालात बने हैं राहुल गांधी उन्हीं का जायजा लेने और लोगों के साथ सीधे संपर्क के लिए यह भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री ने लोगों को सपने दिखाए, जो एक-एक करके टूट रहे हैं। राहुल प्रयास कर रहे हैं लोगों के उसी दर्द को जानने का। लिहाजा उन्हें यात्रा में जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें