Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

विधुत बोर्ड उपमंडल नाहन को बारिश ने लगाई 50 लाख की चपत

August 16, 2024

विधुत बोर्ड उपमंडल नाहन को बारिश ने लगाई 50 लाख की चपत

हिमाचल: जिला सिरमौर में जारी बरसात के कारण के कारण पीडब्ल्यूडी व आईपीएस विभाग की तर्ज पर विद्युत बोर्ड को भी लाखों की चपत अब तक लग चुकी है। पीछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश के कारण बिजली बोर्ड उपमंडल नाहन को करीब 50 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। सबसे अधिक नुकसान दर्ज़नों ट्रांसफार्मर के क्षतिग्रस्त होने के रूप में सामने आया है । इस बाबत जानकारी देते हुए विधुत बोर्ड उपमंडल नाहन के सहायक अभियंता महेश चौधरी ने बताया कि हाल ही में हुई बरसात के कारण नाहन उप मंडल को करीब 50 लाख रुपए का नुकसान हो चुका है। उन्होंने बताया कि कि इस उपमंडल में लाखों की कीमत वाले आधा दर्जन से अधिक ट्रांसफार्मर बरसात से क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसके अलावा कई स्थानों पर लैंडस्लाइड की वजह से बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हुए साथ ही पेड़ आदि गिरने से बिजली की लाइनों को भी नुकसान पहुंचा है। जिसके कारण प्रभावित क्षेत्रों में विधुत आपूर्ति भी बाधित रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें