कुल्लूः हिमाचल प्रदेश में आज बेरोजगार सड़कों पर है, सेवानिवृत्ति कर्मचारी सड़कों पर है। इसके अलावा विभिन्न कर्मचारी संगठन भी अपनी मांगों को लेकर आए दिन धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह को अपने नए कार्यालय की चिंता सता रही है और वह करोड़ों रुपए खर्च कर उसे भवन के भीतर भी मजा करना चाहते हैं। यह बात कुल्लू पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहीं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के कुल्लू दौरे को लेकर शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल कुल्लू पहुंचे। जहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका स्वागत किया गया। इस दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री को चाहिए कि वह नए कार्यालय को रहने दे और पुराने कार्यालय में रहकर ही प्रदेश के लोगों की समस्याओं को दूर करें।
उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस संगठन में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है और स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के गुट को हाशिए पर खड़ा किया गया है। इसके भी परिणाम आने वाले दिनों में कांग्रेस को भुगतने होंगे। ऐसे में मुख्यमंत्री को चाहिए कि वह भाजपा संगठन की चिंता को छोड़े और अपने संगठन की चिंता करें।
डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आते ही हर महिला को हर महीने ₹1500 देने की बात कही थी। उस हिसाब से आज प्रदेश की हर महिला को तय वादे के अनुसार 75000 हजार रुपए की राशि पेंडिंग पड़ी हुई है और आने वाले समय में यह राशि 1 लाख से भी अधिक हो जाएगी।
कांग्रेस ने झूठे वादे कर सत्ता तो हासिल कर ली। लेकिन आज वह जनता के बीच कोई भी वादा पूरा नहीं कर पाई है। ऐसे में मुख्यमंत्री को चाहिए कि वह आम जनता के साथ किए गए वादों को पूरा करें और प्रदेश के विकास की ओर ही अपना ध्यान लगाए।
📍 Location: Kullu (KULLU)

