Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की याद में बनेगा 1 करोड़ 70 लाख रुपए की लागत से राजघाट, निर्माण कार्य हुआ शुरू

January 17, 2024

पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की याद में बनेगा 1 करोड़ 70 लाख रुपए की लागत से राजघाट, निर्माण कार्य हुआ शुरू

रामपुर बुशहर (मीनाक्षी) : रामपुर मुख्यालय के साथ शनि मंदिर के पास सतलुज के किनारे राजघाट का निर्माण कार्य किया जाएगा, जिसका आज से कार्य शुरू कर दिया गया है। वहीं योग घाट पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह की याद में बनाया जा रहा है। वहीं जानकारी देते हुए जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता अक्षय नेगी ने बताया कि राजघाट का निर्माण कार्य आज से ठेकेदार द्वारा शुरू कर दिया है।

उन्होंने बताया कि यह राजघाट 3 महीने में बनकर तैयार कर दिया जाएगा। इसका निर्माण कार्य 1 करोड़ 70 लख रुपए की लागत से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके साथ-साथ यहां पर प्रोटक्शन वॉल भी लगाई जाएगी। वहीं बता दें की राजघाट के बनने से क्षेत्र के लोगों को सतलुज नदी के किनारे जाकर पूजा-अर्चना करने की सुविधा मिलेगी। 

वहीं जानकारी देते हुए कांग्रेस के युवा नेता ध्रुव शर्मा ने बताया कि इस राजघाट का निर्माण करने को लेकर वह लोक निर्माण विभाग मंत्री  विक्रमादित्य सिंह का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने बताया कि मंत्री ने 2 महीने पूर्व ही ऐतिहासिक नालु बावड़ी रामपुर शहर का निरीक्षण कर जल्द से जल्द विभाग को कागजी कार्रवाई पूरी करने के आदेश देकर प्रदेश सरकार के माध्यम से बजट का प्रावधान किया और आज राजघाट का निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन किया गया। उन्होंने बताया कि रामपुर वासियों के लिए यह खुशी के पल है। रामपुर वासियों की मांग पर रामपुर बुशहर में स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की याद में राजघाट बनने जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें