Site icon Dainik Savera Times

रजनी पाटिल प्रधानमंत्री मोदी जी और अमित शाह जी से सार्वजनिक माफी मांगें : अखिलेश कपूर

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/11/1001229102.mp4

कुल्लू:  हिमाचल भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश कपूर ने कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल द्वारा प्रधानमंत्री मोदी जी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी को लेकर की गई टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है।

अखिलेश कपूर ने कहा कि लोकतंत्र में वैचारिक विरोध और राजनीतिक आलोचना का सभी को अधिकार है, लेकिन राजनीतिक मतभेदों के नाम पर देश के सर्वोच्च नेतृत्व के प्रति व्यक्तिगत एवं अमर्यादित टिप्पणियां करना उचित नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी जी देश की जनता के जनादेश से देश का नेतृत्व कर रहे हैं। उनके प्रति इस प्रकार की टिप्पणी करना करोड़ों देशवासियों की भावनाओं का अपमान है।

उन्होंने कहा कि रजनी पाटिल को प्रधानमंत्री मोदी जी और अमित शाह जी पर टिप्पणी करने के बजाय इस बात की चिंता करनी चाहिए कि कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व ने हिमाचल की जनता से जो वादे किए थे, वे आज तक कितने पूरे हुए हैं। प्रदेश की जनता आज भी कांग्रेस की गारंटियों के पूरा होने का इंतजार कर रही है।

अखिलेश कपूर ने कहा कि रजनी पाटिल को प्रदेश कांग्रेस के भीतर चल रही गंभीर अंदरूनी खींचतान और गुटबाजी पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। कांग्रेस के नेता आपसी वर्चस्व की लड़ाई में उलझे हुए हैं, जबकि प्रदेश के विकास और जनता के मुद्दे पीछे छूट रहे हैं। प्रदेश में अधूरी गारंटियां, अव्यवस्था और जनहित से जुड़े अनेक सवाल सरकार के सामने खड़े हैं। कांग्रेस प्रभारी को इन सवालों का जवाब तलाशना चाहिए, न कि प्रधानमंत्री मोदी जी और गृह मंत्री अमित शाह जी पर व्यक्तिगत टिप्पणियां करके जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास करना चाहिए।

अखिलेश कपूर ने रजनी पाटिल से मांग की कि वे अपनी अमर्यादित टिप्पणी के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन देश के शीर्ष संवैधानिक पदों पर बैठे नेतृत्व के प्रति सार्वजनिक भाषा में मर्यादा बनाए रखना आवश्यक है।

📍 Location: Kullu (Kullu)

Exit mobile version