Site icon Dainik Savera Times

रामपुर: सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा की हुई बैठक, हर बूथ पर जाकर सदस्यों को जोड़ने पर की चर्चा

रामपुर (मीनाक्षी): आज भारतीय जनता पार्टी मण्डल रामपुर की बैठक सतायनायरण मंदिर में प्रदेश संगठन महामंत्री  सिद्धार्थन  की अध्यक्षता मै हुई।  इस बैठक में सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा की गई। पुरे हिमाचल में पहला चरन समाप्त हो चूका है और 8 लाख़ 10 हजार से ज्यादा सदस्य बना दिए गए है जो पिछली बार से भी ज्यादा है और रामपुर मण्डल में भी 10 हजार से ऊपर सदस्य बना दिए गए है जो अभी लक्ष्य से 50 प्रतिशत कम है।

आने वाले समय में लक्ष्य को पुरा करना हर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ को अपने अपने बूथ में जा कर ये लक्ष्य पूरा करना है और 15 अक्टूबर को अंतिम तिथि दी गई है। संगठन महामंत्री  ने कहा  कि पुरे भारत देश में इस बार 30 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य भारतीय पार्टी ने लिया है जो पूरा हो कर रहेगा। जैसा कि संगठन में हर 6 साल के बाद सभी कार्यकर्ताओं की सदस्यता फिर से करवाई जाती है।

जो इस बार बीजेपी अपना रिकॉर्ड की तोड़ने जा रही है। इस मौके पर पूर्व प्रत्याशी कौल सिंह नेगी  ने संगठन महामंत्री  को रामपुर में चल रही सद्स्यता अभियान की जानकारी सभी के सामने रखी। इस मौके पर भाजपा महासु के अध्यक्ष अरुण फाल्टा  मंडल अध्यक्ष कुलवीर सिंह, संगठन मंत्री सुरेश शर्मा, नरेश चौहान, मीडिया प्रभारी दिनेश खमराल व पार्टी के अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता मोजूद रहें।

Exit mobile version