Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

रामपुर शहर होगा सेनेटाईज, डेंगू के मामले बढऩे से हरकत में आया स्थानीय प्रशासन व स्वास्थ विभाग

August 29, 2024

रामपुर शहर होगा सेनेटाईज, डेंगू के मामले बढऩे से हरकत में आया स्थानीय प्रशासन व स्वास्थ विभाग

रामपुर बुशहर: एक सप्ताह से आ रहें डेंगू के मामलों को लेकर स्थानीय प्रशासन व स्वास्थ विभाग अल्र्ट मोड पर आ गया है। इसी को लेकर गुरूवार को आपात बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें स्वास्थ विभाग सहित अग्रिशमन विभाग, जल शक्ति विभाग, व्यापार मंडल व नगर परिषद् के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में खंड चिकित्सा अधिकारी डा0 आरके नेगी ने जानकारी दी है कि रामपुर के खनेरी अस्पताल में डेंगू के 9 मामले आ चुके है जबकि 11 मामले निजी क्लीनिकों में आए है। ये मामले प्रांरम्भिक तौर से डेंगू के मामले हो सकते है। लेकिन इसकी अंतिम पुष्टि तभी हो सकती है जब इन मरीजों की अन्य तरीके से किया गया टेस्ट भी पॉजटिव आए। उन्होंने कहा कि जैसे ही उनके ध्यान में ये मामले आए उन्होंने एतिहात के तौर पर लोगों को जागरूक करना शुरू कर दिया है।

डा0 नेगी ने कहा कि अभी जो मामले आए है उनमें अधिकतर मामले वार्ड नंबर 3 और जगातखाना, ब्रौ के है। ऐसे में इन इलाकों को चिन्हिित कर अब आगामी कारवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं उन्होंने कहा कि मुख्य बाजार को पूरी तरह से सेनेटाईज करना जरूरी हो गया है। जिसमें शहर की नालियां व रूका हुआ पानी डेंगू मच्छर को पनपने का मुख्य स्त्रोत है। ऐसे में शहर की नालियों को साफ करना जरूरी हो गया है। जिसके लिए बैठक में एसडीएम ने नप प्रबंधन को ये दिशा निर्देश दिए कि वे नालियों को तुरंत साफ करें। इसके लिए अग्रिशमन विभाग की मदद ली जा सकती है। वहीं लोगों को घर घर जाकर जागरूक किया जा सकता है। इसके लिए आशा वर्करर्ज की मदद ली जाएगी। वहीं जल शक्ति विभाग को ये निर्देश दिए गए कि वे अपनी सप्लाई वाली पाईपों को चेक करें कि कहीं लीकेज तो नहीं है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें