Site icon Dainik Savera Times

Rampur के विधायक नंदलाल ने नरेन बहाली पंचायत का दौरा कर क्षेत्र में आपदा से हुए नुकसान का किया निरीक्षण

रामपुर बुशहर (मीनाक्षी) : रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नंदलाल ने नरेण, बहाली पंचायत का दौरा किया। उन्होंने यहां पहुंचकर क्षेत्र में हुए आपदा से नुकसान का जायजा लिया। वहीं इस दौरान विधायक के साथ क्षेत्र के कांग्रेस के कार्यकर्ता और जिला परिषद सदस्य त्रिलोक भी मौजूद थे। वहीं इस दौरान उन्होंने सभी विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को बताया कि क्षेत्र में जो भी लोगों की मूलभूत समस्याएं हैं, उन्हें जल्द से जल्द बहाल करने का करने का प्रयास किया जाएं।

वहीं इस दौरान विधायक ने बताया कि बीते दिनों हिमाचल प्रदेश के ऊपरी क्षेत्र में हुई भारी बारिश से भारी नुकसान हुआ हैं। ऐसे में रामपुर विधानसभा क्षेत्र में भी 50 से 60 करोड़ के करीब नुकसान हुआ हैं। उन्होंने बताया कि लगातार लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग जल शक्ति लोगों को सुविधाएं मुहैया करवाने का प्रयास कर रहा हैं।

उन्होंने बताया कि ऐसे में क्षेत्र के लोगों की भूमि वह मकान भी नष्ट हुए हैं, जिन्हें सहयोग करने का प्रयास सरकार द्वारा किया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि हमारा प्रयास है, कि सेब सीजन को लेकर सभी सड़कें समय पर बहाल हो ताकि बागवानों को कोई परेशानी पेश ना आए।

Exit mobile version