Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

रामपुर नगर पालिका परिषद ने स्वच्छता ही सेवा सफाई अभियान के तहत किया रैली का आयोजन

September 26, 2023

रामपुर नगर पालिका परिषद ने स्वच्छता ही सेवा सफाई अभियान के तहत किया रैली का आयोजन

रामपुर बुशहर (मीनाक्षी) : स्वच्छता ही सेवा सफाई अभियान के तहत नगर परिषद रामपुर व खंड विकास कार्यालय द्वारा पदम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला से मंगलवार को रैली का आयोजन किया गया। तहसीलदार रामपुर जयचंद द्वारा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान तहसीलदार रामपुर द्वारा स्कूली छात्रों, सफाईकर्मियों, स्वयं सहायता समुहों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। वहीं इस दौरान अपने क्षेत्र को स्वच्छ व साफसुथरा रखने बारे भी शपथ दिलाई गई। उसी के उपरांत रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। वहीं इस दौरान पदम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला से रामपुर बाजार होकर रैली नगर परिषद रामपुर के कार्यालय पहुंची, जहां पर सभी को जागरूक रिफ्रेशमेंट का आयोजन किया गया।

वहीं जानकारी देते हुए सहायक अभियंता अनिल गौतम ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत ऐसे स्थलों का चिह्नांकन किया गया है, जहां कूड़ा जमा होता है और उन स्थलों की साफ-सफाई की जा रही है। भविष्य में कूड़ा जमा न हो इसके लिए लोगों को आदत परिवर्तन के लिए लगातार प्रेरित किया जा रहा है। ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के सभी सार्वजनिक स्थलों पर श्रमदान कर साफ-सफाई करने बारे भी जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस दौरान स्कूलों के छात्रों , सफाई कर्मचारियों, स्वयं सहायता समुहों की महिलाओं ने इस रैली में बढ़ चढ़ कर भाग लिया और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

वहीं इस दौरान खंड विकास कार्यालय रामपुर की और से रंजना मेहता मौजूद रहीं। उन्होंने बताया कि स्वच्छता ही सेवा सफाई अभियान के तहत रामपुर ब्लॉक में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसी के तहत आज यह रैली भी आयोजित की गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें