Site icon Dainik Savera Times

फाग मेले में देवी देवताओं की सुरक्षा के लिए रामपुर पुलिस ने किए पुख्ता इंतजाम, ड्रोन व CCTV कैमरों से रखी जाएगी नजर

रामपुर बुशहर(मीनाक्षी): रामपुर बुशहर में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय फाग मेले को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। इस संबंध में डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मेले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा। इस वर्ष मेले में देवी-देवताओं की सुरक्षा, यातायात नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष रणनीति तैयार की गई है।

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ड्रोन कैमरों के माध्यम से पूरे मेले की निगरानी की जाएगी। साथ ही, 56 सीसीटीवी कैमरे भी विभिन्न स्थानों पर लगाए गए हैं, जिससे मेले में हो रही गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर बनी रहेगी। किसी भी संदिग्ध गतिविधि को तुरंत चिन्हित कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

फाग मेले में देवी-देवताओं की शोभायात्रा विशेष आकर्षण का केंद्र रहती है। इसे ध्यान में रखते हुए, देवी-देवताओं की सुरक्षा के लिए विशेष पुलिस बल तैनात किया जाएगा। मेले में संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर वहां अधिक संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा, किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) भी मुस्तैद रहेगी।

ये भी पढ़ें- Asha Bhosle Died: आशा भोसले के वो गाने, जो आज भी फैंस के दिलों में करते हैं राज

Exit mobile version