Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

मलाणा गांव में नहीं पहुंच पाया राशन, हेलीकॉप्टर उतरने में मुश्किल के कारण वापिस लौटा

August 16, 2024

मलाणा गांव में नहीं पहुंच पाया राशन, हेलीकॉप्टर उतरने में मुश्किल के कारण वापिस लौटा

हिमाचल: मलाणा घाटी के लोगों की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। आज जहां मलाणा घाटी के लोगों के लिए हेलीकॉप्टर के जरिए राशन भिजवाया गया था। वहीं कहीं न कहीं लोगों को उम्मीद थी कि अब हेलीकॉप्टर उतरने से लोगों को राहत मिलेगी। लेकिन ग्रामीणों द्वारा बनाए गए हेलीपैड के आसपास ऊंचे पेड़ और झाड़ियां होने के कारण यहां हेलीकॉप्टर लैंड नहीं कर पाया। जिसके बाद राशन के बाहरी हेलीकॉप्टर को वापस लौटना पड़ा। सुबह से ही हेलीकॉप्टर के पहुंचने के इंतेज़ार में बैठे ग्रामीणों के चेहरे में जहां मायूसियत देखने को मिली। जिसके बाद प्रशासन द्वारा कल फिरसे ग्रामीणों के लिए राशन भिजवाने का प्रयास किया जाएगा।

वहीं अभी तक गांव में बिजली बाधित होने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ी हुई है। दूसरी तरफ मौसम फिर से अपना मिजाज़ बदलता हुआ दिखने लगा है। मलाणा में अब फिर बारिश शुरू हो चुकी है। जिसके बाद लोगों को अब फिर से राशन की चिंता सताने लगेगी। यहां के ग्रामीणों द्वारा अब यही उम्मीद की जा रही है कि जल्द से जल्द मौसम ठीक हो ताकि उन तक राहत सामग्री पहुंच सके। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में फिर से 22 अगस्त तक खराब मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। यदि फिर यहां मौसम बिगड़ता है तो लोगों की मुश्किल और भी बढ़ जाएगी।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें