Site icon Dainik Savera Times

RD Dhiman बने हिमाचल प्रदेश के नए Chief Information Commissioner

शिमलाः हिमाचल प्रदेश सरकार ने मुख्य सचिव आरडी धीमान को राज्य का नया मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया है। एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई है। धीमान 1988 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) आधिकारी हैं। उन्होंने 13 जुलाई को राम सुभग सिंह की जगह मुख्य सचिव का पद संभाला था। वह शनिवार को सेवानिवृत्त होंगे।

मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में धीमान की नियुक्ति के संबंध में अधिसूचना शुक्रवार शाम को जारी की गई। धीमान ने राजस्व, वन और संस्कृति जैसे विभागों के लिए अतिरिक्त मुख्य सचिव सहित राज्य सरकार में कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर काम किया है। वह हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक और सदस्य (प्रशासन) तथा हिमाचल प्रदेश विद्युत निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक भी रह चुके हैं।

Exit mobile version