Site icon Dainik Savera Times

कुन्नू पंचायत के साहल आंगनबाड़ी केंद्र में निकली भर्ती, आंगनबाड़ी सहायिका का पद पर मांगे आवेदन

पधर। बाल विकास परियोजना अधिकारी द्रंग के अंतर्गत कुन्नू पंचायत के साहल आंगनबाड़ी केंद्र में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद को भरने के लिए पात्र स्थानीय महिला उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी द्रंग कुंदन हाजिरी ने दी।

उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार 17 अक्टूबर 2026 को शाम 5 बजे तक निर्धारित दस्तावेजों सहित सादे कागज पर अपना आवेदन बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय में जमा करवा सकती हैं। पद के लिए स्क्रीनिंग 23 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10 बजे की जाएगी। उम्मीदवारों को अपने मूल दस्तावेजों सहित व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना होगा।

आंगनबाड़ी सहायिका के पद के लिए केवल महिला उम्मीदवार पात्र होंगी। उम्मीदवार की आयु 17 अक्टूबर 2026 को 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदक का नाम संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के फीडर एरिया के परिवारों की सूची में शामिल होना चाहिए।

परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए और आय प्रमाण पत्र तहसीलदार/नायब तहसीलदार/कार्यकारी दंडाधिकारी द्वारा जारी किया गया होना चाहिए। उम्मीदवार का 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना तथा हिमाचली स्थायी निवासी होना भी अनिवार्य है।

उन्होंने बताया कि आवेदन के साथ आवश्यक प्रमाण पत्रों की सत्यापित प्रतियां संलग्न करना अनिवार्य है। 17 अक्टूबर 2026 के बाद कोई अतिरिक्त प्रमाण पत्र अथवा दस्तावेज स्वीकार नहीं किया जाएगा।

बाल विकास परियोजना अधिकारी ने पात्र इच्छुक महिलाओं से निर्धारित तिथि तक आवेदन जमा करवाने तथा 23 अक्टूबर को स्क्रीनिंग के लिए मूल दस्तावेजों सहित उपस्थित होने का आग्रह किया है।

📍 Location: Mandi (Mandi)

Exit mobile version