Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

RBI के क्षेत्रीय निदेशक ने राज्यपाल Shiv Pratap Shukla से की मुलाकात

February 21, 2023

RBI के क्षेत्रीय निदेशक ने राज्यपाल Shiv Pratap Shukla से की मुलाकात

शिमला (गजेंद्र) : भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक आरएस अमर और उप-महाप्रबंधक पीताम्बर अग्रवाल ने आज राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की हैं। क्षेत्रीय निदेशक ने राज्यपाल को भारतीय रिजर्व बैंक और इसके विभिन्न कार्यों की जानकारी दी हैं। उन्होंने वर्तमान में शिमला क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत विभिन्न प्रकोष्ठों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने अवगत करवाया कि शिमला क्षेत्रीय कार्यालय में शीघ्र ही भारतीय रिजर्व बैंक अम्बड्समैन (ओआरबीआईओ) कार्य करना आरंभ कर देगा।

वर्तमान में हिमाचल प्रदेश की सभी शिकायतों का निपटारा ओआरबीआईओ, चंडीगढ़ द्वारा किया जा रहा है और शिमला में ओआरबीआईओ के शुरू होने के बाद अब प्रदेश में संचालित अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों, अनुसूचित सहकारी बैंकों, एनबीएफसी इत्यादि आरबीआई विनियमित संस्थाओं से संबंधित सभी शिकायतें का समाधान शिमला क्षेत्रीय कार्यालय में किया जाएगा। राज्यपाल ने प्रदेश में वित्तीय साक्षरता की दिशा में भारतीय रिजर्व बैंक के प्रयासों की सराहना की और आशा व्यक्त की कि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं से राज्य के लोग लाभान्वित होंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें