Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal: हिमाचल में बिजली उपभोक्ताओं को राहत, गरीब परिवारों को मिलेगी 300 यूनिट मुफ्त

April 3, 2026

Himachal: हिमाचल में बिजली उपभोक्ताओं को राहत, गरीब परिवारों को मिलेगी 300 यूनिट मुफ्त

हिमाचल डेस्कः प्रदेश सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए सब्सिडी का नया और स्पष्ट पैमाना तय किया है। अब राज्य में घरेलू उपभोक्ताओं को दो मीटरों पर कुल 250 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलेगी, जबकि एक लाख गरीब परिवारों को 300 यूनिट तक निशुल्क बिजली देने का फैसला लागू कर दिया गया है। ऊर्जा विभाग के विशेष सचिव शुभकर्ण सिंह ने इस संबंध में बिजली बोर्ड को निर्देश जारी कर दिए हैं, जिससे मुख्यमंत्री की बजट घोषणा को अमलीजामा पहनाया गया है।

कैसे मिलेगा 250 यूनिट फ्री बिजली का लाभ?

एक उपभोक्ता को दो बिजली मीटरों पर कुल 250 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलेगी यानी प्रति मीटर 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलेगी। यह लाभ एक राशन कार्ड पर अधिकतम दो मीटरों तक ही सीमित रहेगा, जिनके पास दो से अधिक मीटर हैं, उनके लिए दो मीटर का चयन सिस्टम के जरिए किया जाएगा।

गरीब परिवारों के लिए विशेष लाभ

राज्य के एक लाख निर्धन परिवारों को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाएगी। यह सुविधा एक मीटर पर लागू होगी।

ऐसे परिवारों को पूरी तरह जीरो बिल मिलेगा।

इसमें SET, ED और मीटर टैक्स भी नहीं लगेगा। पात्र परिवारों की सूची संबंधित विभाग द्वारा बिजली बोर्ड को दी जाएगी।

स्लैब के अनुसार सब्सिडी का गणित

0 से 125 यूनिट: पूरी तरह मुफ्त (जीरो बिल)

126 यूनिट से ऊपर: कोई सब्सिडी नहीं

यानि 126–300 और 301+ यूनिट पर पूरी दर से बिल देना होगा।

जरूरी शर्त

जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपनी कंज्यूमर आईडी को राशन कार्ड से लिंक नहीं किया है, उन्हें सब्सिडी का लाभ पाने के लिए यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

ज्यादा मीटर वाले उपभोक्ताओं के लिए नियम

दो से ज्यादा मीटर होने पर केवल दो मीटरों पर ही सब्सिडी मिलेगी। बाकी मीटरों पर सामान्य दर से बिल आएगा। कुछ मामलों में 125 यूनिट तक भी प्रति यूनिट तय दर से भुगतान करना पड़ सकता है।

कृषि उपभोक्ताओं को भी राहत

0 से 20 KVA कनेक्शन पर बिजली दर: ₹5.03 प्रति यूनिट

इसमें ₹4.73 प्रति यूनिट सब्सिडी

प्रभावी दर: सिर्फ ₹0.30 प्रति यूनिट

फिक्स्ड चार्ज: ₹105 प्रति माह

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें