Dainik Savera Times

Shimla नगर निगम चुनाव का आरक्षण रोस्टर Social Media पर Viral

शिमला : शिमला नगर निगम चुनाव के मद्देनजर वार्डो का प्रस्तावित आरक्षण रोस्टर जारी हो गया है। सोशल मीडिया पर रोस्टर वायरल हुआ है। निगम के 34 वार्डो में से 14 वार्ड महिलाओं के लिए आरिक्षत होंगे। इसके अलावा 6 वार्ड अनुसूचित जाति जनजाति के लिए आरिक्षत हैं । इनमें 3 अनुसूचित जाति महिला और इतने ही अनुसूचित जाति पुरुष वर्ग के लिए आरिक्षत होंगे। 14 वार्ड अनारिक्षत रहेंगे।

सरकार की ओर से निर्वाचन नियमों में बदलाव के बाद जिला प्रशासन की ओर से तैयार किए इस नए रोस्टर से कई निवर्तमान पार्षदों के दोबारा अपने वार्ड से चुनाव मैदान में उतरने का सपना भी टूट गया है। नए रोस्टर के अनुसार भराड़ी, समरिहल, बालूगंज, जाखू, बैनमोर, इंजनघर, अपर ढली, शांति विहार, भट्ठाकुफर, सांगटी, छोटा शिमला, कंगनाधार, पटयोग और कनलोग वार्ड अनारिक्षत हो गए हैं।

Exit mobile version