Site icon Dainik Savera Times

जालंधर नगर निगम में रिटायर्ड कर्मचारियों का प्रदर्शन

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/09/1000582034.mp4
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/09/1000582033.mp4
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/09/1000582032.mp4
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/09/1000582030.mp4
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/09/1000582031.mp4
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/09/1000582029.mp4

जालंधरः नगर निगम कार्यालय में मंगलवार को रिटायर्ड म्युनिसिपल एम्प्लॉई एसोसिएशन की ओर से अपनी बकाया राशि की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन कर रहे पूर्व कर्मचारियों ने नगर निगम प्रशासन पर बकाया भुगतान को लेकर टाल-मटोल करने के आरोप लगाए।

एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि पंजाब के विभिन्न नगर निकायों में सरकार की ओर से बढ़ाए गए पे-स्केल के अनुसार कर्मचारियों को बकाया राशि का भुगतान किया जा रहा है, लेकिन जालंधर नगर निगम में उन्हें अभी तक उनका हक नहीं मिला है। उनका आरोप है कि बकाया राशि को लेकर वे पिछले करीब छह महीनों से निगम कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद भुगतान नहीं किया जा रहा।

पूर्व कर्मचारियों ने कहा कि नगर निगम प्रशासन की ओर से ठेकेदारों के बिलों का भुगतान आसानी से किया जा रहा है, लेकिन सेवानिवृत्त कर्मचारियों की बकाया राशि जारी करने में आनाकानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी उन्हें अपने ही हक के पैसों के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अधिकारियों को बकाया राशि का भुगतान करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया जा रहा है। यदि इस अवधि के भीतर उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो वे नगर निगम कमिश्नर के कार्यालय के बाहर पक्का धरना लगाने के लिए मजबूर होंगे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे अपने हक की राशि मिलने तक संघर्ष जारी रखेंगे।

📍 Location: जालंधर नगर निगम (जालंधर)

Exit mobile version