
Rising sugar prices dampen the sweetness of festivals : कुल्लू। चीनी के लगातार बढ़ते दामों ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ने के साथ त्योहारों की मिठास पर भी महंगाई का तड़का लगा दिया है। कुल्लू में कुछ दिन पहले 49 रुपये किलो बिक रही चीनी अब बढ़कर 65 रुपये किलो तक पहुंच गई है।
अचानक 10 रुपये की बढ़ोतरी से उपभोक्ता हैरान हैं, जबकि दुकानदार आने वाले दिनों में दाम 15 से 20 रुपये तक और बढ़ने की आशंका जता रहे हैं। इसका सीधा असर चाय, मिठाइयों और त्योहारी खरीदारी पर पड़ने की चिंता है। राखी और गणेश चतुर्थी जैसे त्योहारों से पहले चीनी के दामों में इस उछाल को लेकर लोगों में नाराजगी है और सरकार से तत्काल कीमतों पर नियंत्रण की मांग उठ रही है। ऐसे में अब आम जनता केंद्र सरकार से चीनी के दामों को नियंत्रण में लाने की बात कर रही है। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला की अगर बात करें तो यहां पर बीते कुछ दिनों पहले चीनी के दाम 49 रूपये प्रतिकिलो थे और उसके बाद चीनी के दाम 55 रुपए हो गए।।वहीं शुक्रवार को कुल्लू में चीनी के दाम 10 रुपए बढ़ा दिए गए और लोगों को दुकानों में चीनी 65 रुपए प्रति किलो मिलने लगी। ऐसे में लोग जब सुबह किराना की दुकान पर चीनी लेने पहुंचे तो वह नए दाम सुनकर भी हैरान हो गए। वहीं दुकानदारों का कहना है कि आने वाले दिनों में यह दाम 15 से लेकर 20 रुपए और बढ़ सकते हैं।
ऐसे में लोगों की चिंता भी बढ़ गई है कि आने वाले दिनों में गणेश चतुर्थी और राखी का त्यौहार भी आने वाला है। चीनी के दाम अगर बढ़ते हैं तो इससे मिठाइयों के दाम भी बढ़ जाएंगे और राखी बांधने के लिए आने वाली बहनों को भी इसका बुरा असर देखने को मिलेगा। कुल्लू के रहने वाले अभिनव कश्यप का कहना है कि पहले तो सरकार के द्वारा गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि की गई। इससे होटल और ढाबों में खाने पीने के दाम भी बढ़ गए। जो भी व्यक्ति अपने घरों से बाहर रह रहे हैं। उसका इस पर पूरा असर हुआ और अब सरकार के द्वारा चीनी के दाम भी बढ़ाए गए हैं। चीनी हर वस्तु में प्रयोग में लाई जाती है और इसके दाम बढ़ने से मिठाइयों के दाम भी बढ़ जाएंगे। ऐसे में सरकार को चाहिए कि वह चीनी के दामों को नियंत्रण में लाए। बाइट – अभिनव कुल्लू के नवीन ठाकुर का कहना है कि आज जब वह चीनी लेने गए तो उन्हें 65 रुपए प्रति किलो के हिसाब से चीनी मिली।
पहले इसके दाम 55 रुपए थे। ऐसे में अचानक से चीनी के दाम बढ़ने से लोगों की जेब पर भी बुरा असर हो रहा है। नवीन का कहना है कि दुकानदार अब यह भी बात कर रहे हैं कि आने वाले दिनों में इसके दाम 15 रुपए और बढ़ सकते हैं। ऐसे में त्यौहार सीजन में इस तरह से चीनी के दाम बढ़ाना उचित नहीं है। बाइट – नवीन वही कुल्लू के सुभाष गौतम का कहना है कि चीनी के दाम बढ़ने से अगर चाय के दाम भी बढ़े हैं। पहले चाय के दाम 10 रुपए थे और गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से इसका दाम 15 रुपए हुआ। लेकिन आज चीनी का दाम बढ़ने से दुकानदारों के द्वारा इसके दाम 20 रुपए कर दिए गए हैं। उनका कहना है कि अब राखी का त्यौहार भी आने वाला है और उनकी बहनें भी मिठाई लेकर उन्हें राखी बांधने के लिए आएगी। लेकिन चीनी के दाम बढ़ने से मिठाई के दाम भी बढ़ेंगे तो बहन किस तरह से महंगे दामों पर मिठाई ले पाएगी। सरकार को चाहिए कि वह त्योहारी सीजन को देखते हुए तुरंत प्रभाव से चीनी के दाम कम करें। बाइट – सुभाष कुल्लू कॉलेज के छात्र ऋतिक कार्तिक का कहना है कि वह मनाली के रहने वाले और कुल्लू में किराए का कमरा लेकर रह रहे हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...