Site icon Dainik Savera Times

उपमंडलीय आयुष कार्यालय सूरजपुर में आरकेएस की बैठक आयोजित

नाहन: राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल पांवटा साहिब की रोगी कल्याण समिति की गवर्निंग बॉडी की एक बैठक उप मंडल आयुष कार्यालय सूरजपुर में संपन्न हुई।
बैठक की अध्यक्ष एसडीएम पांवटा गुंजीत सिंह चीमा ने की। बैठक में कार्यकारी समिति की अध्यक्ष उप मंडलीय आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जसप्रीत कौर एवं प्रभारी राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल पांवटा साहिब डॉ कुलदीप शर्मा ने रोगी कल्याण समिति के अन्य सदस्यों के समक्ष प्रस्ताव प्रस्तुत किए।बैठक में 2023-24 में रोगी कल्याण समिति द्वारा किये गए आय व्यय के बारे बताया गया। और वर्ष 2024-25 के लिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। साथ ही अध्यक्ष एवं सभी सम्मानित सदस्यों की सहमति से बजट पारित किया गया।

यूजर चार्जेज को यथा स्थिति बनाये रखा गया। इस मौके पर सदस्यों द्वारा सीमित संसाधनों के बावजूद आयुर्वेदिक अस्पताल पांवटा साहिब द्वारा आम जनमानस को दी जा रही सेवाओं की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित सदस्यों को उपमंडलीय आयुष अधिकारी सूरजपुर द्वारा अश्वगंधा अभियान के तहत अश्वगंधा के पौधे भी भेंट किये गए। बैठक में डॉ. नरेश चौहान, कमलप्रीत कौर, प्रतिभा शर्मा, परमिंदर सिंह, निर्मल कौर, दयाल, दिलीप सिंह कपूर, पवन, रतन ठाकुर, गीता सिंगटा, आर. पी. तिवारी, सतीश कुमार गोयल आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version