Site icon Dainik Savera Times

Chamba Accident: चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, 2 युवकों की मौत

Jharkhand road accident

Jharkhand road accident

हिमाचल डेस्क: चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें 2 युवकों की मौत हो गई। घटना गोली के पास छतरी मोड़ के नजदीक लगभग रात के दो बजे हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन करीब 800 फीट नीचे खाई में लुढ़कते हुए दूसरी सड़क पर जा पहुंचा और इतनी भीषण टक्कर हुई कि कार के परखच्चे उड़ गए।

ये भी पढे़ं :-

मरने वालों की पहचान

मृतक दोनों युवक चंबा शहर के निकट सरू गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। मृतकों में 29 वर्षीय लखन पुत्र मनोहर लाल और 31 वर्षीय अंकुश पुत्र स्वर्गीय ज्ञानचंद (डाकघर सरू, चंबा) शामिल हैं। दोनों की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है। हालांकि प्रशासन ने अभी तक उनकी आधिकारिक पहचान की पुष्टि नहीं की है। घटना की सूचना मिलते ही डलहौजी के डीएसपी मयंक चौधरी पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्यों का जायजा लिया। दमकल टीम ने भी खाई में उतरकर शवों को बाहर निकालने का अभियान चलाया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

दुर्घटना के कारणों की जांच जारीः पुलिस

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है। हादसे की खबर से सरू क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं। पुलिस मामले की तफ्तीश के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों का सार्वजनिक करेगी।

हादसे की कारणों की जांच जारीः एसपी

इस हादसे को लेकर चंबा के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी ने पुष्टि की कि घटना में दोनों युवकों की मौत हुई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

ये भी पढे़ं :-

Exit mobile version