Site icon Dainik Savera Times

Himachal: डलहौजी में सड़क हादसा, 3 पर्यटकों की मौत, 3 घायल

bengaluru Road Accident

bengaluru Road Accident

हिमाचल डेस्कः पर्यटन नगरी डलहौजी के करेलनू में देर रात एक सड़क हादसे में 3 पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में 19 वर्षीय सोफिया, सिमरन प्रीत कौर (18) पुत्री परमजीत सिंह निवासी गांव नूरपुर लुवाना, कपूरथला और चालक सुरेंद्र (25) निवासी पूर्णपुरा, डाकघर रामामंडी, जालंधर शामिल हैं।

ये भी देखें :-

जानकारी के मुताबिक, जालंधर के एक स्वास्थ्य केंद्र में काम करने वाले ये 6 लोग काम कर रहे थे। इस तीन युवक और तीन युवतियां डलहौजी घूमने आए थे। उनकी गाड़ी करीब डेढ़ किलोमीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक युवक और एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। घायल युवती को टांडा अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन परिजन उसे पठानकोट ले जा रहे थे कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

हादसे को लेकर पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें :-

Exit mobile version